- क्रिकेट न्यूज़
- News
- WATCH How Varun Chakravarthy Took TRAVIS HEAD Wicket in Champions Trophy 2025 Semifinal in Dubai
WATCH Travis Head Wicket: खतरनाक बन रहा था भारत का सबसे बड़ा दुश्मन, चक्रवर्ती ने फंसाकर किया पारी का अंत
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है. इस मैच में ट्रेविस हेड को आउट कर वरुण चक्रवर्ती ने भारत को बड़ी कामयाबी दिलाई.
Published On Mar 04, 2025, 03:37 PM IST
Last UpdatedMar 04, 2025, 03:37 PM IST
Travis Head catch Shubman Gill
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रैविस हेड भारतीय टीम के लिए हमेशा खतरनाक साबित होते हैं. 2023 के वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल हो या फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम को मुश्किलों में डाला है. और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भी नजारा कुछ ऐसा ही दिखने लगा था.
मंगलवार, 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर स्टीव स्मिथ ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी. मैच की पहली आधिकारिक गेंद पर मोहम्मद शमी ने एक आसान सा रिटर्न कैच छोड़ दिया. भारतीय खेमा और फैंस निराश हो गए. हेड का कैच छोड़ना कितना खतरनाक हो सकता है यह बताने की जरूरत नहीं.
इसके बाद, ट्रेविस हेड ने अपनी आंखें जमानी शुरू कीं. वह मौके को गंवाना नहीं चाहते थे. मैच के चौथे ही ओवर में हेड ने हार्दिक पंड्या की गेंद पर छक्का लगाया. और 8वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद को मैदान के बाहर भेजा. इस बीच उन्होंने कई शानदार चौके भी लगाए. भारतीय फैंस के जेहन में 19 नवंबर की यादें ताजा होने लगीं.
लेकिन रोहित शर्मा ने पारी का नौवां ओवर वरुण चक्रवर्ती को दिया. उनके ओवर की पहली गेंद पर स्टीव स्मिथ ने सिंगल लिया. और अगली ही गेंद पर चक्रवर्ती के जाल में ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड फंस क्या. वरुण ने वनडे करियर में पहली गेंद हेड को फेंकी. थोड़ा सा आगे और हवा में ज्यादा देर तक रही हुई गेंद. हेड ने पांव निकाला और गेंद को बाउंड्री लाइन से पार मारने के लिए बल्ला चलाया. गेंद बल्ले पर पूरी तरह नहीं आई. उसे ऊंचाई मिली लेकिन लंबाई नहीं. लॉन्ग ऑफ पर शुभमन गिल तैनात थे. एकदम तैयार. उन्होंने एक अच्छ कैच लपका. भारत के लिए यह एक बड़ा विकेट था. 33 गेंद पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से हेड 39 रन बनाकर आउट हो गए.