IND vs SA: लंबे समय बाद टीम इंडिया को मिला 'गुरुमंत्र', कोच द्रविड़ को निहारते नजर आए दिनेश कार्तिक

साउथ अफ्रीकी टीम 2 जून को दिल्ली पहुंची थी जबकि टीम इंडिया का आगमन 5 जून को हुआ।

Edited By : Vanson Soral |Jun 06, 2022, 07:31 PM IST

Published On Jun 06, 2022, 07:31 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2022, 07:31 PM IST

BCCI/Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 9 जून से T20I सीरीज का आगाज हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा और दोनों ही टीमों ने पहले मैच की तैयारी शुरु कर दी है। साउथ अफ्रीकी टीम 2 जून को दिल्ली पहुंची थी जबकि टीम इंडिया का आगमन 5 जून को हुआ। ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम काफी पहले से ही तैयारियों में जुट गई है। वहीं, टीम इंडिया की ट्रेनिंग का आज पहला दिन था।

बीसीसीआई ने टीम इंडिया की ट्रेनिंग के पहले दिन का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। BCCI ने ट्वीट करते हुए लिखा, “नीले रंग में वापसी, तैयारी मोड शुरु। Team India ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I से पहले दिल्ली में ट्रेनिग शुरू की।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरी टीम इंडिया एक घेरे में खड़ी हैं और कोच सभी खिलाड़ियों को गुरुमंत्र दे रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ के बाईं ओर दिनेश कार्तिक और दाईं ओर कप्तान केएल राहुल खड़े नजर आ रहे हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज से रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। वहीं, IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को पहली बार इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।

गुजरात टाइटन्स को पहले ही IPL सीजन चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है। वहीं, दिनेश कार्तिक भी करीब 3 साल बाद टीम में जगह बनाने में सफल रहे। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव भी टीम का हिस्सा हैं।

भारतीय T20I टीम: केएल राहुल (c), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (vc) (wk), दिनेश कार्तिक (wk), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

Editor's Pick