This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Kohli-BCCI विवाद के बीच भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में शुरू की ट्रेनिंग, देखें वीडियो
भारत के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने कहा कि उनका सबसे बड़ा काम खिलाड़ियों को जोहान्सबर्ग की परिस्थितियों से तालमेल बिठाना होगा।
Written by India.com Staff
Last Published on - December 18, 2021 2:09 PM IST

कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बीसीसीआई (BCCI) के बीच चल रहे विवाद के बीच दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची टीम इंडिया ने शनिवार को जोहान्सबर्ग में पहले ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया। कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम को इसी मैदान पर 26 दिसंबर से सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलना है।
जोहान्सबर्ग में शुरू होने वाले पहले ट्रेनिंग सेशन में सभी क्रिकेटरों और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने हिस्सा लिया। इस दौरान, सब फुट वॉली खेलने के साथ एक-दूसरे से मजाक करते दिखे। भारतीय टीम 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका में है, जिसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
How did #TeamIndia recharge their batteries ahead of their first training session in Jo’Burg?
On your marks, get set & Footvolley! #SAvIND pic.twitter.com/dIyn8y1wtz
— BCCI (@BCCI) December 18, 2021
बीसीसीआई ने टेस्ट कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में क्रिकेटरों का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें नए मुख्य कोच द्रविड़ खिलाड़ियों के साथ फुट वॉली खेलते नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, “टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग में अपने पहले प्रशिक्षण सत्र के दौरान खुद को तरोताजा किया।”
भारत के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने कहा कि मुंबई में तीन दिनों के क्वारंटीन के बाद, एक कठिन सेशन का आयोजन करना सही नहीं होता, इसलिए खिलाड़ियों के लिए आसान ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। देसाई ने कहा कि उनका सबसे बड़ा काम खिलाड़ियों को जोहान्सबर्ग की परिस्थितियों से तालमेल बिठाना होगा।
देसाई ने कहा, “मुंबई में हम तीन दिनों तक क्वारंटीन में रहे और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए 10 घंटे की लंबी उड़ान भरी है। इस बीच, यहां आने के बाद भी हमें क्वारंटीन में रहना पड़ा, जिसके बाद खिलाड़ियों के लिए एक कठिन सत्र का आयोजन करना सही नहीं होता, इसलिए हमने एक आसान ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया।”
