add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: 6,6,0,4- सैमसन को बोल्ड कर इतरा रहे थे हेनरी फिर ईशान ने लिया बदला

ईशान किशन ने मैट हेनरी की खुशी को जल्द ही काफूर कर दिया. पहली गेंद पर विकेट लेने के बाद वह काफी खुश थे. लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने लगातार छक्के लगाकर उनकी खुशी को ठंडा कर दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 25, 2026 9:36 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच आज, रविवार 25 जनवरी 2026 को गुवाहाटी में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 154 रन का टारगेट रखा. भारत को रोकने के लिए न्यूजीलैंड को गेंद से अच्छी शुरुआत करनी थी. और ऐसा ही हुआ. तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को बोल्ड कर दिया. सैमसन खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद क्रीज पर उतरे ईशान किशन. किशन ने पिछले मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने सिर्फ 32 गेंद पर 76 रन की पारी खेली थी. इसमें 11 चौके और चार छक्के थे. किशन आए और पहली गेंद पर हैनरी ने उन्हें बीट कर दिया. लेकिन किशन ने इसके बाद हैनरी की गेंदबाजी का वह हाल किया कि इस पेसर की खुशी काफूर हो गई होगी.

ओवर की तीसरी गेंद पर किशन ने धमाकेदार छक्का लगाया. 131 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई फुल लेंथ गेंद पर कमाल का शॉट लगाया. यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गेंद थी. किशन ने इस गेंद को लॉग्न ऑन के ऊपर से छक्के के लिए भेजा. गेंद स्टैंड्स में गई. हेनरी भी अपने चेहरे की मुस्कान को रोक नहीं पाए. उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि आखिर ईशान ने ऐसा कैसे किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगली गेंद पर हेनरी की रफ्तार उतनी ही थी. 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी. इस बार हेनरी ने गेंद की लंबाई थोड़ी कम की. हालांकि गेंद में ज्यादा उछाल नहीं था. ईशान किशन के पास पूरा मौका था. उन्होंने इसकाप पूरा फायदा उठाया. और इस बार किशन ने पूरी ताकत से गेंद को स्क्वेअर लेग बाउंड्री के पार छक्के के लिए भेजा.

ओवर की पांचवीं गेंद पर किशन ने चौका लगाया. गेंद उनके पैड पर थी. और उन्होंने गेंद को फ्लिक कर दिया. शॉर्ट फाइन लेग के पास से गेंद बाउंड्री के पार गई. ओवर की आखिरी गेंद पर हालांकि कोई रन बना.

किशन हालांकि अपने धमाकेदार पारी को बहुत आगे नहीं ले जा पाए. ईशान ने 13 गेंद पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हो गए.

भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार आगाज किया. शर्मा ने सिर्फ 14 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली. वहीं भारत ने सिर्फ 3.1 ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे तेज हाफ-सेंचुरी है. वहीं पावरप्ले में भारत ने दो विकेट पर 95 रन बनाए. यह न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर रहा.

इससे पहले भारत ने जसप्रीत बुमराह की अगुआई में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 9 विकेट पर 153 रन पर रोक लिया. बुमराह ने चार ओवरों में 17 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं रवि बिश्नोई ने 4 ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट लिए. हार्दिक पंड्या ने भी दो कामयाबियां हासिल कीं. हर्षित राणा ने एक कामयाबी हासिल की.