- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch KKR fan broke down to tears in front of mentor Gautam Gambhir
Watch: गंभीर को लेकर ऐसी दीवानगी नहीं देखी होगी कहीं, फूट-फूटकर रोने लगा KKR का जबरा फैन
कोलकाता नाइट राइडर्स शनिवार को अपने मैदान पर इस सत्र के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस से खेलेगी तो उसका लक्ष्य ईडन गार्डंस पर ही तीन साल में पहली बार आईपीएल प्लेआफ का टिकट कटाने का होगा.
Published On May 11, 2024, 11:18 AM IST
Last UpdatedMay 11, 2024, 11:18 AM IST
PIC- @IPL
गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में 2 बार कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL का खिताब जिताया है. यही वजह है कि KKR के फैंस गंभीर को सर आँखों पर बिठाते हैं. गंभीर की IPL में फैन फॉलोइंग धोनी, विराट और रोहित जितनी तो नहीं है लेकिन KKR के पूर्व कप्तान को आज भी लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं. ये हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो साफ-साफ कह रहा है. दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई के खिलाफ मैच से पहले एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक फैन गौतम गंभीर से अपने दिल की बात कहता नजर आ रहा है. KKR का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे KKR फैन गंभीर से अपने दिल की बात शेयर करते हुए इमोशनल होता नजर आ रहा है.
वीडियो में KKR फैन गंभीर से कह रहा है, “मैं आपके सबसे बड़े फैन में से एक हूं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि कृपया हमें फिर कभी मत छोड़कर जाना. आपके जाने के बाद हमें क्या सहना पड़ा, हम बता भी नहीं सकते.”
केकेआर फैन ने मेंटॉर महत्व को व्यक्त करने के लिए गंभीर को रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित एक लोकप्रिय गीत भी समर्पित किया. फैन ने कहा, “मैं आपको एक गीत के माध्यम से यह बताना चाहता हूं – तोमाये हृदय मझरे रखबो चेरे देबोन (हम आपको अपने दिल में रखेंगे और कभी जाने नहीं देंगे), आप हमारे लिए बहुत खास हैं.”
दो बार के खिताब विजेता कप्तान गौतम गंभीर की टीम मेंटोर के रूप में वापसी के बाद केकेआर ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है. अब तक 11 मैचों में से आठ जीतकर दस टीमों में शीर्ष पर काबिज केकेआर को प्लेआफ का टिकट कटाने के लिये एक और जीत की जरूरत है. शाहरूख खान की टीम अपने गढ़ ईडन गार्डंस पर ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज यह कारनामा करना चाहेगी.