- क्रिकेट न्यूज़
- News
- WATCH: KL RAHUL’S Dismissal Make Him look in Surprise Against Australia A
AUS A vs IND A: यह कर क्या रहे थे- ऐसे आउट हुए केएल राहुल देखकर सिर पकड़ लेंगे
केएल राहुल एक बार फिर प्रभाव डालने में असफल रहे हैं. भारत ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वह सिर्फ 10 रन बनाकर अजीब तरीके से बोल्ड हो गए.
Published On Nov 08, 2024, 04:10 PM IST
Last UpdatedNov 08, 2024, 04:10 PM IST
KL Rahul bowled on off spinner
नई दिल्ली: खराब फॉर्म केएल राहुल का साथ नहीं छोड़ रही है. टीम प्रबंधन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले केएल राहुल को भारत-ए के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भेजा था. लेकिन राहुल इस मैच की दोनों पारियों में असफल रहे. शुक्रवार को अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन राहुल जिस तरह से आउट हुए उसके बाद तो वह आलोचकों के और ज्यादा निशाने पर हैं. कॉरी रोकचिसिओली की गेंद पर बोल्ड हो गए. गेंद केएल राहुल की दोनों टांगों के बीच से निकलती हुई स्टंप्स से जा टकराई.
राहुल ने जिस तरह से आउट हुए उसके बाद कॉमेंटेटर भी हैरान हो गए. उन्होंने कहा, ‘पता नहीं वह क्या सोच रहे थे.’ राहुल गेंद को खेलने बैकफुट पर खेलने गए. उन्होंने गेंद को लेग स्टंप पर खेलने गए. लेकिन आखिर उन्होंने कोई शॉट नहीं खेला. यह राहुल की गलती थी. गेंद उनके बाएं पैर से लगी और फिर ऑफ स्टंप से जा टकराई. राहुल 44 गेंद तक क्रीज पर रहे और सिर्फ 10 रन बनाकर पविलियन लौट गए.
पहली पारी मे भी राहुल कुछ खास नहीं कर पाए थे. वह सिर्फ चार गेंद तक ही क्रीज पर रहे थे. स्कॉट बॉलैंड की गेंद पर वह विकेटकीपर जिमी पीरसन को कैच दे बैठे थे. राहुल की खराब फॉर्म भारतीय टेस्ट टीम के लिए परेशानी का सबब बन गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद राहुल को टीम से ड्रॉप कर दिया था. उनके स्थान पर सरफराज खान को टीम में जगह मिली थी.
साल 2022 से 12 टेस्ट मैचों की 21 पारियो में राहुल ने 514 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत सिर्फ 25.7 का रहा है. इस दौरान राहुल ने तीन सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाई है. 32 साल के राहुल को टीम प्रबंधन का साथ मिल रहा है. टीम के कोच गौतम गंभीर ने कहा कि वह राहुल को ज्यादा मौके देना चाहते हैं.
राहुल और ध्रुव जुरेल को भारत ए को भारत ए की टीम का हिस्सा बनाया गया ताकि वह ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों से तालमेल बैठा सकें. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. अनाधिकारिक टेस्ट मैच की बात करें तो दूसरे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 73 रन बना लिए थे.