- Home
- News
- WATCH Marco Jansen took a stunner to dismiss Ishan Kishan on Arshdeep Singh in IPL 2026 PBKS vs SRH
IPL 2026 WATCH: मार्को यानसन का बेहतरीन कैच देखकर अर्शदीप सिंह भी रह गए हैरान, ईशान किशन को नहीं हुआ यकीन
मार्को यानसन ने दौड़ लगाते हुए कैच को इतनी आसानी से लपका कि देखने वाले हैरान रह गए. यानसन ने जैसे ही कैच किया अर्शदीप सिंह हैरान रह गए.
Published On Apr 11, 2026, 06:46 PM IST
Last UpdatedApr 11, 2026, 06:46 PM IST
Marco Jansen catch ishan kishan
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में मार्को यानसन ने बाउंड्री पर एक हाथ से कमाल का कैच किया. शनिवार, 11 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेले जा रहे इस मैच में यानसन ने फील्डिंग के दौरान अपने लंबे कद का पूरा फायदा उठाया. इस कैच ने पंजाब किंग्स के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई.
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में बहुत तेज शुरुआत की. हैदराबाद की टीम ने पावरप्ले में ही 105 रन बना लिए थे. अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद पर हाफ सेंचुरी बनाकर सनराइजर्स की टीम को तूफानी आगाज दिया था. ट्रेविस हेड भी उनका अच्छा साथ निभा रहे थे. हालांकि शशांक सिंह ने एक ही ओवर में दोनों के विकेट लेकर पंजाब किंग्स को मैच में वापसी करवाई थी. इसके बाद ईशान किशन भी आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे.
कैसे किया यह शानदार कैच
मैच का रुख पलटने वाला यह कैच 14वें ओवर में हुआ. जब ईशान किशन ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की. मार्को यानसन ने दौड़ लगानी शुरू की. उनकी दौड़ की टाइमिंग परफेक्ट थी. इसके बाद उन्होंने एक हाथ बढ़ाकर कैच लपका. इस कैच में उन्होंने जो चपलता और सजगता दिखाई वह कमाल की थी. यह कैच उन्होंने बहुत ही कैजुअल तरीके से पकड़ा. हालांकि यह कैच इतना आसान नहीं था. गेंद बहुत तेज रफ्तार से जा रही थी. और उनसे दूर हो रही थी. लेकिन यानसन ने बहुत ही सहजता से उसे पकड़ लिया.
यानसन ने इस कैच को जितना आसान दिखाया यह उतना आसान था नहीं. और इसे देखकर गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी हैरान रह गए. उन्हें यकीन नहीं हुआ कि यह लपका गया है.
मैच की बात करें तो पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने 120 रन जोड़े. इस साझेदारी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़े स्कोर का आधार रखा. हालांकि दो विकेट जल्दी-जल्दी खोने के बाद सनराइजर्स के स्कोर पर ब्रेक जरूर लगी. लेकिन ईशान किशन ने इसे हेनरिच क्लासेन ने इसे रफ्तार देना चाहा. उन्होंने कुछ अच्छे शॉट खेले. 17 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया.
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए. हालांकि एक वक्त पर टीम 250 के करीब जाती नजर आ रही थी. खबर लिखे जाने तक पंजाब किंग्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन बना लिए थे.