WATCH: 6, 6, 6, 6, 0, 6- अमेरिका में मार्कस स्टॉयनिस ने एक ओवर में जड़े 5 छक्के, हेटमायर की भी 'फायर' बल्लेबाजी

मार्कस स्टॉयनिस ने जमकर हाथ खोले. उन्होंने एक ओवर में पांच छक्के लगाए. उनकी पारी ने टीम को 227 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 26, 2026, 02:55 PM IST

Published On Jun 26, 2026, 02:55 PM IST

Last UpdatedJun 26, 2026, 02:55 PM IST

Marcus Stoinis (image X

नई दिल्ली: अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट खेली जा रही है. इसमें ऑकलैंड कोलसेम पर खेले गए मैच में सिएटल ऑर्कस ने वॉशिंगटन फ्रीडम को 88 रन के बड़े अंतर से हराया. इस जीत के साथ आर्कस की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भी पहुंच गई. टीम की जीत में शेमरॉन हेटमायर की धमाकेदार 79 और मार्कस स्टायनिस के पारी के अंत में एक ओवर में लगाए पांच छक्कों ने टीम को 227 रन तक पहुंचाया. इसके बाद जसदीप सिंह ने गेंदबाजी में हुनर दिखाया और सिर्फ 24 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए. नतीजा यह हुआ कि फ्रीडम की टीम सिर्फ 139 रन पर सिमट गई.

इससे पहले फ्रीडम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आर्कस के ओपनर टिम सिफर्ट और शायन जहांगीर ने 6.1 ओवर में 59 रन जोड़े. सिफर्ट ने 37 रन बनाए. उन्हें इयान हॉलैंड ने आउट किया. इसके बाद जहांगीर भी जल्दी ही आउट हो गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शिमरॉन हेटमायर ने खेली ताबड़तोड़ पारी
आर्कस की टीम को 227 रन के स्कोर तक पहुंचाने में कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर का बड़ा योगदान रहा. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 33 गेंद पर 9 छक्कों और दो चौकें की मदद से 79 रन बनाए. वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से बाएं हाथ के साउथ अफ्रीकी पेसर मार्को यानसन ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए. इसमें से एक विकेट मार्कस स्टॉयनिस का भी था.

एक ओवर में पांच छक्के

आर्कस के कप्तान स्टॉयनिस ने शुरुआत अच्छी नहीं की थी. पहली छह गेंद पर उन्होंने चार रन ही बनाए थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने हाथ ऐसे खोले कि विपक्षी टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ के पास उन्हें रोकने का कोई चांस ही नहीं नजर आया. उन्होंने हॉलैंड के ओवर में पांच छक्के लगाए. ज्यादातर छक्के सीधा साइट स्क्रीन पर जाकर लगे. स्टॉयनिस ने पहली चार गेंद पर चार छक्के लगाए. हॉलैंड ने पांचवीं गेंद पर गति परिवर्तन किया जिससे स्टॉयनिस को लंबा शॉट खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का लगाया. हॉलैंड ने इससे पहले के तीन ओवरों में 2 विकेट लेकर सिर्फ 19 रन दिए थे. हालांकि इसके बाद वह बुरी तरह से लड़खड़ा गए.

स्टॉयनिस आखिर 16 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए. और अगली ही गेंद पर दासुन शनाका भी आउट हो गए. लेकिन हेटमायर ने पारी के अंत में लगातार तीन छक्के लगाए. आखिरी चार ओवरों में टीम ने 77 रन जोड़े.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick