This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Watch: बाइक चलाते हुए धोनी का Video हो रहा वायरल, श्रीसंत पीछे बैठे नजर आए
धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं जिसका अंदाजा उस वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है जिसमें फैंस को फाइनल मैच के दौरान बारिश आने पर रेलवे स्टेशन पर रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ा था.
Written by Vanson Soral
Last Published on - June 17, 2023 7:06 AM IST

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े आइकन में से एक बन चुके हैं. इसकी झलक हम हाल ही में सम्पन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में देख चुके हैं. भारत को अपनी कप्तानी में 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के बाद धोनी फैंस के दिलों पर छा गए थे और फिर जब उन्होंने इस साल चेन्नई को 5वां IPL खिताब दिलाया तो थाला की फैन फॉलोइंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.
फैंस की नजर में धोनी क्रिकेट के प्रतीक बन चुके हैं और यही वजह है कि जब लग रहा था कि IPL 2023 थाला का आखिरी सीजन हो सकता है तो चेन्नई सुपर किंग्स के हर मैच में पीली जर्सी पहने CSK फैंस की स्टेडियम में सुनामी आई गई. ज्यादातर मैचों में होम टीम से ज्यादा CSK फैंस धोनी को विदाई देने पहुंचे. हालांकि फाइनल जीतने के बाद धोनी ने संन्यास की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह अगले सीजन में भी खेलना पसंद करेंगे.
धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं जिसका अंदाजा उस वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है जिसमें फैंस को फाइनल मैच के दौरान बारिश आने पर रेलवे स्टेशन पर रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ा था. इस बीच धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवा धोनी बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो 10 से ज्यादा पुराना है क्योंकि धोनी सहारा की जर्सी पहने दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे बाइक पर श्रीसंत बैठे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर बाइक चला रहे धोनी को फैंस घेर हुए हैं और उनकी तस्वीर क्लिक कर रहे हैं.
Unseen video of our Thala Dhoni with Sreesanth on Bike!! ? pic.twitter.com/YaVLrDGvYB
— DIPTI MSDIAN (@Diptiranjan_7) June 14, 2023
धोनी ने अगला IPL सीजन खेलने की इच्छा जताई है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि IPL 2024 में भी CSK के कप्तान हो सकते हैं. चेन्नई छठा खिताब जीतने के इरादे से धोनी को टीम की कप्तानी सौंप सकती है.
