This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
VIDEO: धोनी ने शानदार अंदाज में मनाया 75वां गणतंत्र दिवस, रांची में फहराया तिरंगा
धोनी की वाइफ साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो. रांची में फॉर्म हाउस पर झंडा फहराते नजर आए धोनी.
Written by Vanson Soral
Last Updated on - January 26, 2024 7:00 PM IST

MS Dhoni: वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने रांची में अपने घर पर देशभक्तिपूर्ण उत्साह के साथ भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया. धोनी ने रांची में अपने फार्महाउस पर तिरंगा भी फहराया. एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने झंडे के साथ धोनी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस फोटो में धोनी अपने फार्महाउस पर लहराते तिरंगे ध्वज को निहारते नजर आ रहे हैं. धोनी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है.
धोनी के इस शानदार वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एक्स पर शेयर किया है. CSK ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हमारा देश, हमारा गर्व.”
Our nation. Our pride.🇮🇳#HappyRepublicDay pic.twitter.com/kbELczUUC0
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) January 26, 2024
बता दें, एमएस धोनी भारतीय प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर हैं. अक्सर वह सेना के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेते नजर आते हैं. धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान अद्वितीय है. वह एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सभी तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतीं और भारत को टेस्ट में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचाया. वह दुनिया के सबसे सफलतम क्रिकेट कप्तानों में से एक हैं. भारत ने आखिरी ICC ट्रॉफी जो 2013 में जीती थी वो धोनी की कप्तानी में ही आई थी.
धोनी की देशभक्ति किसी से छुपी नहीं हैं. 2019 वर्ल्ड कप के दौरान वह सेना के प्रतीक चिन्ह वाले दस्ताने पहने नजर आए थे, जिस पर कुछ विवाद भी हुआ था. धोनी ने 2019 में भारत में अपने अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी टीम को एक खास कैप भी पहनाई थी. ये मैच उनके गृहनगर रांची में आयोजित किया गया था. पुलवामा आतंकी हमले में शहीद भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देने के उद्देशय से धोनी और उनकी टीम खास कैप पहनकर मैदान में उतरी थी.
