- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch MS Dhoni was clean bowled by Harshal Patel in first ball in Dharamsala
VIDEO:धोनी का डंडा उखाड़ने के बावजूद हर्षल ने क्यों नहीं किया सेलिब्रेट? हो गया खुलासा
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग T20 मैच में रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 167 रन बनाए.
Published On May 05, 2024, 05:31 PM IST
Last UpdatedMay 05, 2024, 05:31 PM IST
PIC- TWITTER
धर्मशाला में वो देखने को मिला जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी. 19वें ओवर में धोनी बल्लेबाजी करने आए लेकिन पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. धोनी को हर्षल पटेल ने गोल्डन डक पर आउट किया. धोनी के इस तरह पहली ही गेंद पर आउट होने पर पूरे स्टेडियम में एक अजीब सी शांति छा गई. किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि धोनी के साथ ये क्या हो गया. धोनी के आउट होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गोल्डन डक का शिकार बने धोनी
दरअसल, 19वें ओवर में हर्षल पटेल ने गेंद से कहर बरपा दिया. हर्षल ने ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को क्लीन बोल्ड किया और फिर अगली ही गेंद पर धोनी का डंडा उखाड़ दिया. हर्षल ने ओवर की 5वीं गेंद धोनी को ऑफ स्टंप पर धीमी गति की यॉर्कर फेंकी जो पिछली गेंद की तरफ डिप हुई. धोनी गेंद की लाइनको पूरी तरह से मिस कर गए और गेंद ने स्टंप उखाड़ दिए. हालांकि धोनी को आउट करने के बाद हर्षल ने अपने दोनों हाथ हवा में किए लेकिन कोई जोरदार सेलिब्रेशन नहीं किया.
IPL में एमएस धोनी बनाम हर्षल पटेल
- रन: 25
- गेंदें: 33
- आउट: 3
- औसत: 8.33
- एसआर: 75.75
- 4s/6s: 2/0
- डॉट: 16
चेन्नई की पारी समाप्त होने के बाद जब हर्षल पटेल से उनके सेलिब्रेशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “विकेट सूखा था. मैंने धोनी को क्लीन बोल्ड करने पर विकेट का सेलिब्रेशन इसलिए नहीं किया क्योंकि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं.” हर्षल ने आगे कहा, “आप जितनी अधिक गेंदबाजी करेंगे आप उतने ही बेहतर होंगे. मैं नेट्स में अभ्यास कर रहा हूं और जब यह बाहर आता है तो यह आपको शानदार परिणाम देता है.”
IPL में 100 पारियों के बाद सर्वाधिक विकेट
- 146 – लसिथ मलिंगा
- 128 – हर्षल पटेल*
- 126 – राशिद खान
- 121- युजवेंद्र चहल
दिलचस्प बात ये है कि पहली बार धोनी IPL में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लेकिन गोल्डन डक का शिकार हो गए.
IPL 2024 के डेथ ओवरों में सर्वाधिक विकेट
11 – हर्षल पटेल*
10 – जसप्रीत बुमराह
9 – टी नटराजन
8 – अर्शदीप सिंह*
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की बात करें तो मेहमान टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 167 रन बनाये. सीएसके लिए रविंद्र जडेजा ने 43, रुतुराज गायकवाड़ ने 32 और मिचेल सेंटनर ने 30 रन का योगदान दिया. पंजाब किंग्स के लिए राहुल चाहर और हर्षल पटेल ने तीन-तीन विकेट झटके.
IPL 2024 में एमएस धोनी
- बनाम टीमें – 7 पारी, 0 आउट
- बनाम पंजाब किंग्स – 2 पारी, 2 आउट*