add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मुनव्वर फारूकी ने सचिन तेंदुलकर को आउट कर मचाया तहलका, VIDEO वायरल

सचिन तेंदुलकर का नौसिखिए गेंदबाज ने किया शिकार. ये गेंदबाज और कई नहीं बल्कि मुनव्वर फारूकी हैं जिन्होंने सचिन को आउट कर सनसनी मचा दी.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - March 6, 2024 8:14 PM IST

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने का सपना कई गेंदबाजों ने देखा लेकिन ज्यादातर का ये सपना धरा का धरा रह गया. हालांकि स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी उन लकी गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्हें सचिन तेंदुलकर का विकेट चटकाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. जी हां, आपने सही पढ़ा है. मुनव्वर फारूकी ने अपनी गेंद पर सचिन को आउट करने का बड़ा कारनामा कर दिखाया है. मुनव्वर ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में ये कमाल किया. सचिन को आउट करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग 2024 के पहला सीजन का 6 मार्च से आगाज हुआ. ओपनिंग मैच से पहले सचिन तेंदुलकर की टीम मास्टर्स XI और अक्षर कुमार की खिलाड़ी XI के बीच एक खास मुकाबला खेला गया. खिलाड़ी XI की टीम ने टॉस जीतकर सचिन की टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया. सचिन तेंदुलकर ओपनिंग करने उतरे लेकिन अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील कर पाते कि उससे पहले ही कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने सचिन तेंदुलकर को कैच आउट करा दिया.

मुनव्वर फारूकी के ओवर की दूसरी गेंद को सचिन तेंदुलकर ने ऑन-साइड की ओर खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर हवा में उठ गई. और नमन ओझा ने कैच पकड़ लिया. सचिन को आउट करने पर मुनव्वर फारूकी झूम उठे. सचिन ने 17 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली. सचिन के आउट होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.