×

Watch : पिच पर फिसले बल्‍लेबाज, अजीबोगरीब तरीके से हुए रन आउट

न्‍यूजीलैंड की घरेलू प्रतियोगिता प्‍लंकेट शील्‍ड में हुआ ये वाकया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 19, 2018 10:39 AM IST

पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज अजहर अली के बेहद अजीबोगरीब तरीके से रन आउट को फैंस अभी भूले भी नहीं थे कि एक रोमांचक वाकया न्‍यूजीलैंड की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता प्‍लंकेट शील्‍ड मैच में हुआ।

प्‍लंकेट शील्‍ड प्रतियोगिता के मैच में बल्‍लेबाज नाथन स्मिथ भी अजीब तरीके से रनआउट हुए। शुक्रवार सुबह नाथन स्मिथ और माइकल रिप्‍पन की जोड़ी क्रीज पर थी। मुकाबला वेलिंग्‍टन और ओटेगो वोल्‍टस के बीच था।

ओटेगो वोल्‍ट्स टीम के बल्‍लेबाज स्मिथ ने गेंद को स्‍क्‍वायर लेग की ओर खेला और आराम से दो रन के लिए दौड़े। वो जब पहले रन के लिए दौड़े तो नॉन स्‍ट्राइकर छोर पर रिप्‍पन फिसल गए। रिप्‍पन गिरकर उठे और दौड़ने की कोशिश की लेकिन स्मिथ की नजर स्‍क्‍वायर लेग पर गेंद पर थी। रिप्‍पन भी घुटने के बल फिसल गए। जब तक स्मिथ दूसरे रन के लिए आधा सफर तय कर चुके थे।

इसके बाद विपक्षी टीम के विकेटकीपर लॉची जॉन्‍स ने गिल्लियां बिखेर दी।

अजर अली इस तरह से हुए थे रन आउट

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच यूएई में टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। पहला मैच ड्रॉ पर खत्‍म हुआ था। दूसरे मुकाबले में पाकिस्‍तान ने मैच पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है।

मैच के तीसरे दिन पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज अजहर अली बेहद अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए। उन्‍होंने कभी उम्‍मीद भी नहीं की होगी कि वो इस तरह से रनआउट भी हो सकते हैं। दरअसल, 20वें ओवर में पीटर सिडल गेंदबाजी पर थे। अजहर अली 64 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे छोर पर उनके साथ असद शफीक मौजूद थे। अजहर अली ने गेंद को स्लिप और गली के बीच से थर्ड मैन की दिशा में खेला। डीप में पीछे कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं था, जिसके कारण उन्‍हें लगा कि गेंद चौके के लिए जा रही है।

TRENDING NOW

अजहर अली और असद पिच के बीच में आकर आपस में बातचीत करने लगे। गेंद बाउंड्री पर पहुंचने से पहले ही रुक गई। मिशेल स्‍टार्क ने तुरंत दौड़कर बॉल को पकड़ा और विकेटकीपर टिम पेन को पकड़ा दी। टिम पेन ने अजहर अली को रनआउट कर दिया। आउट करने के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान पर विकेट मिलने का जश्‍न मनाने लगे जिसके बाद अजहर अली को इस बात का अहसास हुआ कि गेंद चौके तक नहीं पहुंची और वो रनआउट हो चुके हैं।