VIDEO: 1 ही ओवर में नूर अहमद ने पकड़े 2 कमाल के कैच, पृथ्वी शॉ को आउट करने में लगा दी जान

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि यह पिच काफी अच्छी दिख रही है.

Edited By : Vanson Soral |Apr 24, 2024, 08:15 PM IST

Published On Apr 24, 2024, 08:15 PM IST

Last UpdatedApr 24, 2024, 08:15 PM IST

Noor Ahmad

PIC- @IPL

IPL 2024 के 40वें मैच में अफगान स्पिनर नूर अहमद ने फील्डिंग में कमाल कर दिया. संदीप वॉरियर के एक ही ओवर में नूर अहमद ने 2 कमाल के कैच लपके. चौथे ओवर में संदीप अपना दूसरा ओवर करने आए और जेक फ़्रेज़र-मक्गर्क को चलता कर दिया. इसके बाद 5वीं गेंद पर नूर ने पृथ्वी शॉ का हैरतअंगेज कैच लपका. शॉ का कैच लपकने के लिए नूर ने पूरी जान लगा दी जिसके बाद फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर को सही फैसले के लिए संपर्क किया और कई रिप्ले देखने के बाद आखिर में आउट करार दिया गया.

दरअसल, संदीप की ये गेंद बैक ऑफ लेंथ थी जिसे पृथ्वी शॉ ने पुल किया. गेंद हवा में थी और लेकिन नूर ने दौड़ लगाई और फिर अपनी बाईं ओर गोता लगाकर एक जमीनी कैच लपक लिया. फील्ड अंपायर के लिए ये फैसला देना आसान नहीं था तो उन्होंने टीवी अंपायर को ईशारा किया. टीवी अंपायर ने कई बार रिप्ले में देखा कि नूर का दाहिना हाथ गेंद के नीचे था और बायां हाथ सपोर्ट कर रह था. ऐसे में पृथ्वी शॉ को आउट करार दिया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 40वें मैच में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया. दिल्ली ने दो बदलाव करते हुए डेविड वार्नर और ललित यादव की जगह शाई होप और सुमित कुमार को प्लेइंग-11 में मौका दिया.

Editor's Pick