- क्रिकेट न्यूज़
- News
- watch prabhsimran singh flying catch behind the stumps stunns in deodhar trophy
प्रभसिमरन हवा में उड़े और एक हाथ से लपक लिया असंभव कैच, Video वायरल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन की शुरुआत शानदार रही. टॉप आर्डर ने 3 विकेट खोकर 164 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए.
Published On Jul 24, 2023, 06:43 PM IST
Last UpdatedJul 24, 2023, 06:43 PM IST
PIC Credit- BCCI Domestic
Prabhsimran Singh flying catch: नॉर्थ जोन के विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह (deodhar trophy) ने पुडुचेरी में देवधर ट्रॉफी 2023 में साउथ जोन के खिलाफ जारी मैच में एक हाथ से हवा में उड़कर ऐसा हैरतअंगेज कैच लिया कि एक पल के गुरुत्वाकर्षण के नियम को लगभग गलत साबित कर दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन की शुरुआत शानदार रही. टॉप आर्डर ने 3 विकेट खोकर 164 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए. इसके बाद रिकी भुई खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम का स्कोर 200 के पार ले गए. रिकी खतरनाक होते जा रहे थे कि तभ 39वें ओवर में मंयक यादव की गेंद पर ऐसा कुछ हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया.
अविश्वसनीय कैच
दरअसल, साउथ जोन का स्कोर 224/3 रन था और 39वां ओवर मंयक यादव करने आए. इस ओवर की दूसरी गेंद मयंक यादव ने शॉर्ट गेंद फेंकी जिसपर रिकी भुई ने रैंप शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद और बल्ले का कनेक्शन कुछ खास नहीं रहा और गेंद बल्ले से लगकर पहली स्लिप में चली गई. ऐसा लग रहा था कि गेंद विकेटकीपर प्रभसिमरन को छकाते हुए बाउंड्री की ओर निकल जाएगी लेकिन प्रभसिमरन सिंह ने बिना देरी किए हवा में पक्षी की तरह डाईव लगा दी और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ सभी को हैरान कर दिया. प्रभसिमरन का ये कैच अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस कैच को भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे शानदार कैचों में से एक माना जा रहा है.