- क्रिकेट न्यूज़
- News
- WATCH: Ravi Shastri Meets Younger Look Rohit Sharma in London Picture goes Viral
रोहित शर्मा के साथ हुई रवि शास्त्री की खास मुलाकात, तस्वीर हुई वायरल
रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा के साथ मुलाकात की. और यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई. इस तस्वीर में रोहित का नया लुक खूब वायरल हो रहा है.
Published On Jul 31, 2026, 01:57 PM IST
Last UpdatedJul 31, 2026, 01:57 PM IST
Rohit Sharma and Ravi shastri
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक नया लुक सामने आया है. हाल ही में इंग्लैंड में समाप्त हुई वनडे इंटरनेशनल सीरीज के बाद रोहित का यह रूप इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है.
वनडे सीरीज खत्म हुए काफी दिन हो गए हैं. लेकिन रोहित वहीं लंदन में ही रुक गए थे. इस बीच टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री के साथ रोहित की मुलाकात लंदन में हुई. शास्त्री ने इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की. उन्होंने अपनी और रोहित की तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली.
रोहित इस तस्वीर में क्लीन शेव और पहले से युवा नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में उन्होंने वाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहनी है. शास्त्री ने एक हाथ रोहित के कंधे पर रखा हुआ है. और दूसरे हाथ से वह रोहित की ओर इशारा कर रहे हैं. दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है.
रवि शास्त्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘लंदन में घूमते हुए रिलेक्स रोहित शर्मा से मुलाकात कर अच्छा लगा.’
रोहित अगली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. पहले मैच में उन्होंने 21 गेंद पर 11 और दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में 47 गेंद पर 26 रन बनाए. इसके बाद खबर आई कि लॉर्ड्स पर होने वाला सीरीज का आखिरी मैच रोहित के करियर का भी अंतिम मैच हो सकता है. और सिलेक्टर्स ने अब रोहित शर्मा से आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं.
हालांकि इस मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित के संन्यास पर उठ रहीं अटकलों पर विराम लगा दिया. उन्होंने कहा था कि रोहित अभी संन्यास नहीं ले रहे हैं. और वह भारतीय टीम का एक अहम हिस्सा हैं.
और लॉर्ड्स पर सीरीज के आखिरी मैच में रोहित ने 110 गेंद पर 138 रन की पारी खेली थी. यह लॉर्ड्स पर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला वनडे शतक था. इस पारी में उन्होंने 17 चौके और पांच छक्के लगाए.