add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WATCH: रवींद्र जडेजा ने शुबमन गिल के टकराने के बावजूद लिया शानदार कैच

भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले सेशन में तीन विकेट हासिल किए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 26, 2020 9:32 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा हे पहले टेस्ट मैच में अपनी बेहतरीन फील्डंग का प्रदर्शन करते हुए मैथ्यू वेड का शानदार कैच पकड़ा।

दिन के पहले सेशन में जब ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाजों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। बुमराह ने पांचवें ओवर में जो बर्न्स को शून्य पर चलता किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जिसे बाद 13वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन की पांचवीं गेंद पर मैथ्यू वेड ने मिड विकेट और मिड ऑन के गैप में शॉट लगाया। गेंद काफी देर तक हवा में थी, ऐसे में मिड विकेट से जडेजा और मिड ऑन से शुबमन गिल कैच लेने आगे बढ़े और दोनों ही फील्डर आपस में टकरा गए लेकिन जडेजा ने इसके बावजूद गेंद को हाथ से जाने नहीं दिया।

जडेजा के इस शानदार प्रयास की वजह से अश्विन ने वेड को पवेलियन वापस भेजा। इस विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 35 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए।