Watch: भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद रोहित शर्मा की आंख में आंसू, हरमनप्रीत कौर की टीम ने रचा इतिहास

भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया. इस जीत के बाद रोहित शर्मा की आंखों में भी आंसू आ गए.

Edited By : Bharat Malhotra |Nov 03, 2025, 02:56 AM IST

Published On Nov 03, 2025, 02:56 AM IST

Last UpdatedNov 03, 2025, 02:56 AM IST

Rohit-Sharma-Emotional

Rohit-Sharma-Emotional

भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम पर खेले गए फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर ट्रॉफी जीती. जीत के बाद भारतीय टीम और हजारों की संख्या में दर्शक इमोशनल हो गए. इन्हीं दर्शकों में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे. भारत की जीत के बाद रोहित का इमोशनल चेहरा वायरल हो गया. भारत ने पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर 298 का स्कोर बनाया जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 246 पर सिमट गई.

इस रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉलवार्ट ने उम्मीद नहीं हारी और अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश में जुटी रहीं. उन्होंने 101 रन की पारी खेली. वहीं भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने भी अच्छी गेंदबाजी की. इन दोनों ने बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया. दीप्ति ने वॉलवार्ट और क्लो ट्रायअ को एक ही ओवर में आउट कर भारत को मैच में वापसी करवाई. और फिर नादिने डी क्लार्क का विकेट लेकर इतिहास रच दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद कैमरे पर रोहित शर्मा का चेहरा आया. सफेद टी-शर्ट और सिर पर टोपी लगाए बैठे रोहित की आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते थे. रोहित की कप्तानी में भारत 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गया था. उस हार का गम सभी क्रिकेट फैंस को है. रोहित के करियर को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. फैंस के जेहन में यही सवाल है कि क्या रोहित 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे. हालांकि रोहित इच्छा जता चुके हैं कि वह 2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं.

मैच में क्या हुआ

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. शेफाली वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने 87 रन की पारी खेली और स्मृति मंधना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़े. भारतीय टीम के विकेट इसके बाद नियमित अंतराल पर गिरते रहे. और टीम का स्कोर 7 विकेट पर 298 तक ही पहुंच सका. दीप्ति शर्मा ने 58 गेंद पर 58 रन बनाए.

साउथ अफ्रीका की शुरुआत धीमी रही लेकिन वॉलवार्ट की पारी ने उन्हें मैच में बनाए रखा. भारत ने तेजामिन ब्रिट्स के रूप में पहला विकेट लिया. इसके बाद सुने लुस ने वॉलवार्ट के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. शेफाली शर्मा ने विकेट लेकर मैच का रुख पलटा. दीप्ति शर्मा ने वॉलवार्ट और डेरकसेन को आउट कर मैच में भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया. आखिर में डी क्लार्क को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट करवाकर दीप्ति ने मैच में अपना पांचवां विकेट लिया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick