- क्रिकेट न्यूज़
- News
- watch sanjiv goenka heated chat with kl rahul after lsg lost to srh at hyderabad
LSG के मालिक ने सनराइजर्स से हार के बाद मैदान पर निकाला KL Rahul पर गुस्सा, सिर झुकाकर सुनते रहे कप्तान
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को बुधवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. लखनऊ की यह लगातार दूसरी बड़ी हार थी. पहले मैच में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 98 रन से हार मिली थी वहीं बुधवार को सनराइजर्स ने उसने 10 विकेट...
Published On May 09, 2024, 08:14 AM IST
Last UpdatedMay 09, 2024, 08:14 AM IST
goenka-kl-rahul
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को बुधवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. लखनऊ की यह लगातार दूसरी बड़ी हार थी. पहले मैच में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 98 रन से हार मिली थी वहीं बुधवार को सनराइजर्स ने उसने 10 विकेट से हरा दिया. 166 रन के लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने 9.4 ओवर में हासिल कर लिया. सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ स्कोर बनाया. इस मैच को बाद फ्रैंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका काफी नाराज दिखे. और टीम के कप्तान केएल राहुल पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दिखे.
राहुल की बल्लेबाजी भी काफी धीमी रही. उन्होंने 33 गेंद पर 290 रन ही बनाए. हैदराबाद की पिच पर बल्लेबाजी शुरू में आसान नहीं मानी जा रही थी. हालांकि जिस अंदाज में हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी की उसने तो पूरी तस्वीर ही बदल दी. हेड ने 30 गेंद पर 89 रन बनाए. वहीं शर्मा ने 28 गेंद पर 75 रन की पारी खेली.
गोयनका राहुल पर काफी नाराज दिखे. ऐसा लग रहा था कि वह किसी बात के लिए राहुल को डांट रहे हैं. इसी बीच कोच जस्टिन लैंगर भी इस एकतरफा बातचीत में शामिल हुए. राहुल साफ तौर पर इस बातचीत से काफी परेशान दिख रहे थे. और लैंगर के आने के बाद वह वहां से चले गए. गोयनका के इस व्यवहार की हालांकि सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है.
जिस पिच पर लखनऊ की टीम को 165 रन बनाने में मेहनत करनी पड़ी थी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने उस लक्ष्य को 10 ओवर से पहले ही हासिल कर लिया.
संजीव गोयनका और केएल राहुल की इस बातचीत को लाइव टेलिकास्ट भी किया जा रहा था. तभी कॉमेंटेटर्स ने भी इस पर अपनी राय रखी थी. न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉय स्टायरिस ने जियो सिनेमा पर कॉमेंट्री के दौरान कहा कि इस तरह की बातचीत सबके सामने नहीं होनी चाहिए. यह बंद कमरों में होनी चाहिए. कैमरों की नजर से कुछ बच नहीं पाता है. राहुल ने हालांकि खुद को बहुत अच्छी तरह शांत रखा.