- क्रिकेट न्यूज़
- News
- watch shaheen afridi reaction goes viral after being ruled out of asia cup 2022
वीडियो: 'यार, बस क्या करें' एशिया कप से बाहर होने के बाद शाहीन अफरीदी का रिएक्शन हुआ वायरल
शाहीन अफरीदी के एशिया कप से बाहर होने के बाद उनका यह रिएक्शन वायरल हो रहा है।
Published On Aug 21, 2022, 01:44 AM IST
Last UpdatedAug 21, 2022, 01:44 AM IST
shaheen (Twiiter PIc)
शनिवार को पाकिस्तान को एशिया कप से पहले करारा झटका लगा। पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए। शाहीन नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे सीरीज में भी नहीं खेले। दौरे पर पाकिस्तानी टीम के उपकप्तान शादाब खान ने कन्फर्म किया कि शाहीन चार से छह सप्ताह के लिए गैरहाजिर रहेंगे। इसके पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इस पूरे घटनाक्रम से यह तेज गेंदबाज निराश है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शाहीन फैंस के सवालों पर रिऐक्शन दे रहे हैं।
एक वीडियो में पाकिस्तान का यह तेज गेंदबाज कह रहा है, ‘क्या बस, क्या करें अब। दुआ है।’, यह वीडियो नीदरलैंड्स का है। इसके बाद फैन जवाब देता है- ‘बड़ा दुख हुआ।’
हालांकि इस वीडियो में यह किस संदर्भ में कहा जा रहा है यह पूरी तरह सामने नहीं आया है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि एशिया कप से शाहीन के बाहर होने के बारे में है। शाहीन का नाम नीदरलैंड्स के दौरे के लिए नहीं था लेकिन वह टीम के फिजियो के करीब रहने के मकसद से टीम के साथ गए।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नजीबुल्लाह सूमरो की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘मैंने शाहीन से बात की और वह जाहिर तौर पर इस खबर से काफी निराश था।’