- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch Shivam Dubey said Comparing myself to Yuvraj Paji would be foolishness
'युवराज सिंह से तुलना बेवकूफी...' सिलेक्शन से पहले उड़ गई थी शिवम दुबे की नींद
T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. पहला नाम है रवींद्र जडेजा का जिन्होंने आसानी से जगह बनाई लेकिन दूसरे खिलाड़ी शिवम दुबे ने रिंकू सिंह जैसे प्रबल दावेदार को पीछे छोड़ते हुए टीम में अपनी जगह पक्की की. IPL...
Published On May 01, 2024, 12:14 AM IST
Last UpdatedMay 01, 2024, 12:14 AM IST
PIC- BCCI
T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. पहला नाम है रवींद्र जडेजा का जिन्होंने आसानी से जगह बनाई लेकिन दूसरे खिलाड़ी शिवम दुबे ने रिंकू सिंह जैसे प्रबल दावेदार को पीछे छोड़ते हुए टीम में अपनी जगह पक्की की. IPL के मौजूदा सत्र के शुरुआती 10 मैचों के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अधिक समय क्रीज पर बिताने के कारण दुबे को मौका मिला.IPL में लंबे छक्के मारने के लिए शिवम दुबे को टीम में जगह मिली है. शिवम न केवल बैटिंग करते हैं बल्कि समय आने पर गेंदबाजी भी करना जानते हैं. यही वजह है कि उनकी तुलना दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह से होती है.
युवराज से शिवम दुबे की तुलना
बीसीसीआई ने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शिवम दुबे के साथ बातचीत का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में जब शिवम से पूछा गया कि लोग आपकी तुलना युवराज सिंह से करते हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी भी अपनी तुलना युवी पाजी से नहीं की क्योंकि उनसे तुलना करना बेवकूफी होगी. मुझे अच्छा लगता है जब लोग बोलते हैं कि यार तेरा बैटिंग स्टाइल युवी पा की तरह है. अगर उनकी तरह कुछ कर भी लूं तो मेरे लिए अच्छा हो जाएगा क्योंकि जब में टीम में आया था तो रवि भाई ने बोला था कि तू युवी पा की तरह छक्के मारता है. मैंने उनके काफी मैच देखे हैं. अगर युवी पा पहले सात-आठ गेंद में नहीं मार रहे हैं तो बाद में कवर कर लेते थे. वो सब चीज सीखी है. मैंने खुद को मानसिक तौर पर तैयार किया है.
माही भाई ने दिया आत्मविश्वास
शिवम दुबे ने महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र करते हुए कहा, “जब मैं चेन्नई सुपर किंग्स में आया था तो माही भाई और कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मुझे बोला था कि मारना है. उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि पहली गेंद से मारना है, क्योंकि ऐसा करना थोड़ा रिस्की हो सकता है. मेरे दिमाग में वो चीज थी कि अगर उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा है तो फिर मैं 10 बॉल क्यों रिस्क ज्यादा लूं. मुझे जब लगता है कि अब मैं सेट हूं और जब गेंद बल्ले पर लगती है तो फील आता है कि छक्का जाएगा और लंब जाएगा. मैं इस कॉन्फिडेंस के लिए सीएसके का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा.”