This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
'शादी हो या No Ball, शोएब 3 बार करता है', तीसरे निकाह के बाद फिर ट्रोल हुआ पाक क्रिकेटर
शोएब मलिक लगातार चर्चा में हैं. तीसरे निकाह के बाद अब मलिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नो बॉल फेंकने के कारण सुर्खियों में आ गए हैं.
Written by Vanson Soral
Last Updated on - January 24, 2024 2:14 PM IST

BPL: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) अपनी पर्सनल लाइफ के कारण इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से तीसरा निकाह किया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही सनसनी मच गई. इसके बाद सानिया मिर्जा के परिवार ने सानिया और शोएब के तलाक की खबर को सार्वजनिक कर दिया. इस खबर की भारत और पाकिस्तान में अभी तक चर्चा हो रही है. इस बीच शोएब की एक अजीबोगरीब हरकत ने उन्हें फिर से लाइमलाइट में ला दिया है. दरअसल, शोएब इस समय बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. इस लीग के एक मैच में शोएब ने एक-दो नहीं बल्कि 3 नो बॉल फेंकी जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया.
1 ओवर में 3 No Ball
बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में फॉर्च्यून बरिशाल और खुलना टाइगर्स के बीच मुकाबले में शोएब मलिक ने एक ही ओवर में तीन नो-बॉल फेंक दी जिससे उनके साथी और कप्तान काफी निराश हो गए. इस मैच में कप्तान तमीम इकबाल ने मलिक को पावरप्ले के दौरान चौथे ओवर में लाने का फैसला किया. मलिक ने ओवर में तीन नो-बॉल फेंकी, जिससे खुलना टाइगर्स के बल्लेबाजों ने 2 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 18 रन बटोर लिए. इस तरह मलिक के महंगे ओवर की मदद से खुलना टाइगर्स ने 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ चार ओवर में पचास रन का आंकड़ा पार कर लिया.
3 No balls in 4 balls from Shoaib Malik.
— Fantasy Cricket Pro 🏏 (Viren Hemrajani) (@FantasycricPro) January 23, 2024
pic.twitter.com/Hnqn1va4AL
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
दिलचस्प बात ये रही कि शोएब के इस ओवर में खुलना टाइगर्स का नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़ा बल्लेबाज विकटों के के काफी पीछे काफी फुरसत में खड़ा दिखा जिसकी तस्वीर काफी वायरल हो रही है.इस फोटो को देखने पर ऐसा लग रहा है कि शायद बल्लेबाज सिंगल लेने के मूड में ही नहीं था. वहीं, दूसरी तरफ शोएब मलिक को उनके ट्रिपल नो-बॉल ओवर के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. एक फैन ने मजे लेते हुए कहा, “शादी हो या No Ball, शोएब मलिक 3 बार करता है.” वहीं, कुछ लोग शोएब की खेल भावना पर भी सवाल उठा रहे हैं. उनका मानना है कि शायद शोएब ने जानबूझ कर एक ही ओवर में 3 नो बॉल फेंकी.
Shadi ho yah no ball Shoaib Malik 3 baar krta hai 😂. #BPL2024 pic.twitter.com/i0DI33DXDL
— Junaid (@JunaidTvveets) January 22, 2024
