WATCH: श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा के लिए छोड़ी अपनी सीट, वीडियो हो गया वायरल

मुंबई: रोहित शर्मा खिलाड़ियों के कप्तान हैं. और खिलाड़ी भी उनकी बहुत इज्जत करते हैं. इसका एक नजारा सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2023-24 के दौरान देखने को मिला. बुधवार को मुंबई में हुए इस आयोजन में श्रेयस अय्यर ने अपनी सीट रोहित शर्मा को ऑफर कर दी. रोहित को देखकर, अय्यर, जो पहली कतार में...

Edited By : Bharat Malhotra |Aug 22, 2024, 09:43 AM IST

Published On Aug 22, 2024, 09:43 AM IST

Last UpdatedAug 22, 2024, 09:43 AM IST

मुंबई: रोहित शर्मा खिलाड़ियों के कप्तान हैं. और खिलाड़ी भी उनकी बहुत इज्जत करते हैं. इसका एक नजारा सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2023-24 के दौरान देखने को मिला. बुधवार को मुंबई में हुए इस आयोजन में श्रेयस अय्यर ने अपनी सीट रोहित शर्मा को ऑफर कर दी. रोहित को देखकर, अय्यर, जो पहली कतार में बैठे थे, उठे और उन्होंने अपनी सीट रोहित को दी. भारतीय कप्तान मुस्कुराए और अय्यर के पीछे की सीट पर बैठ गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस इवेंट में रोहित को ‘Men’s International Cricketer of the Year’ चुना गया. वहीं भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ दिया गया. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे बल्लेबाज चुना गया. वहीं 2023 वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर मोहम्मद शमी को साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाज के तौर पर चुना गया. कोहली, जो इस समय परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं, इस फंक्शन में शामिल नहीं हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 712 रन बनाए, को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज चुना गया और अश्विन वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज चुने गए. बीसीसीआई सचिव जय शाह जिन्हें बेहतरीन खेल प्रशासक के तौर पर चुना गया, ने कहा कि भारतीय टीम निकट भविष्य में और ट्रॉफी भी जीतेगी.

अय्यर की कप्तानी में साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था. उन्हें कमाल की कप्तानी के लिए पुरस्कार दिया गया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick