- Home
- News
- WATCH: SRH vs PBKS, Pat Cummins Captaincy Master Stroke Outfoxed Priyansh Arya and Dismissed The Youngster
IPL 2026, SRH vs PBKS: पैट कमिंस के मास्टर-स्ट्रोक का शिकार हुए प्रियांश आर्या, पहले ही ओवर में दिखाया पविलियन का रास्ता
प्रियांश आर्या बहुत खतरनाक बल्लेबाज हैं और इस बात से पैट कमिंस अच्छी तरह वाकिफ हैं. इसलिए उन्होंने बाएं हाथ के इस ओपनर को आउट करने के लिए बहुत शानदार कप्तानी का नजारा पेश किया.
Published On May 06, 2026, 11:23 PM IST
Last UpdatedMay 06, 2026, 11:23 PM IST
प्रियांश आर्या का विकेट लेने के लिए पैट कमिंस ने बिछाया जाल
हैदाराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 49वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से मात दी. पंजाब किंग्स के सामने 236 रन का लक्ष्य था. लेकिन उसकी टीम इसे हासिल नहीं कर पाई. कूपर कोनोली के शतक के बाद भी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 202 रन ही बना सकी यह पंजाब किंग्स की लगातार तीसरी हार है. पंजाब की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के घरेलू मैदान में लगातार 9वां मैच हारी. पंजाब की शुरुआत काफी खराब रही और पहले ही ओवर में उसने अपने धाकड़ बल्लेबाज प्रियांश आर्या का विकेट गंवा दिया. प्रियांश सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए. और उन्हें आउट करने में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की कप्तानी का अहम किरदार रहा.
स्कोरकार्ड- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स- आईपीएल 2026, मैच 49
पहले ही ओवर में बुना पैट कमिंस ने जाल
पंजाब किंग्स की पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस की अपने कप्तानी के अनुभव से युवा प्रियांश को फंसाया. ओवर की आखिरी गेंद के लिए कमिंस ने मिड-ऑन को पीछे भेजा. इससे बल्लेबाज को यह आभास हुआ कि शायद कमिंस फुल लेंथ गेंद फेंकने वाले हैं. लेकिन यही तो कमिंस की कप्तानी का मास्टर स्ट्रोक था. उन्होंने इस बार शॉट गेंद फेंकी. वही जो ओवर की पांचवीं गेंद. लेकिन यह आखिरी गेंद ऑफ स्टंप से थोड़ा ज्यादा बाहर थी. आर्या शायद इस गेंद के लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने गेंद को पुल करना चाहा. लेकिन इसे टाइम नहीं कर पाए. अगर वह गेंद को ऑफ स्टंप पर ही खेलते तो बेहतर रहता. गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और डीप बैकवर्ड स्क्वेअर लेग पर ईशान मलिंगा ने दौड़ लगाते हुए कमाल का कैच पकड़ा. उन्होंने डाइव लगाते हुए गेंद को जमीन पर लगने से पहले ही लपक लिया.
इसे भी पढ़ें- चहल ने दिखाया अनुभव का मोल, पहले ही ओवर में किया खतरनाक खतरनाक ट्रेविस हेड का शिकार
रेड्डी ने बनाया प्रभसिमरन सिंह को शिकार
वहीं अगले ओवर की पहली गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंद से अच्छा काम किया. उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को कमिंस के हाथों कैच करवाया. लेंथ गेंद टप्पा लगने के बाद बाहर निकली. प्रभसिमरन ने गेंद को ऑन साइड पर खेलना चाहा. गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और हवा में ऊपर गई इस बार कमिंस ने दौड़ लगाते हुए मिड-ऑफ पर आसान सा कैच किया.
पंजाब के दोनों ओपनर्स ने मिलकर सिर्फ चार रन जोड़े. 26 मैच जिनमें ये दोनों एक साथ खेले हैं यह सबसे कम स्कोर है. इससे पहले उनका सबसे कम स्कोर 17 रन था जो उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में और 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी इतने ही रन बनाए थे.
पंजाब के फील्डर्स का खराब प्रदर्शन
इससे पहले, पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पंजाब के फील्डर्स ने बहुत खराब प्रदर्शन किया. उन्होंने तीन आसान से कैच छोड़े. और साथ ही एक स्टंप का मौका भी प्रभसिमरन ने गंवाया. इसका खमियाजा उसकी टीम को भुगतना पड़ा. ईशान किशन और हेनरिच क्लासेन ने मौकों का फायदा उठाया और हाफ-सेंचुरी लगाई. सनराइजर्स हैदराबाद ने चार विकेट पर 235 रन का स्कोर बनाया. इस जीत के साथ सनराइजर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में चोटी पर पहुंच गई है.