Video: WI vs SCO के दौरान स्टैंड से गिरा बच्चा, वीडियो हो गया वायरल

स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को मुकाबले में 42 रन से हरा दिया. इस मैच के दौरान एक छोटा सा बच्चा गिर गया. इसके गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है.

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 17, 2022, 06:10 PM IST

Published On Oct 17, 2022, 06:10 PM IST

Last UpdatedOct 17, 2022, 06:10 PM IST

child fall down

नई दिल्ली: स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के क्वॉलिफायर मैच में वेस्टइंडीज को 42 रन से हराकर उलटफेर कर दिया. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. स्कॉटलैंड की टीम ने जॉर्ज मुंसे के 53 गेंद पर 66 रन की मदद से 160 रन का स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज की टीम 19वें ओवर में 118 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गई.

स्कॉटलैंड दूसरी टीम है जिसने इस वर्ल्ड कप में उलटफेर किया है. इससे पहले, रविवार को नामीबिया ने श्रीलंका को हराया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच की पहली पारी में जब स्कॉटलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो उस दौरान एक छोटा सा बच्चा ऊपर वाले स्टैंड से नीचे गिर गया. उसके पिता ने दौड़कर बच्चे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए. बच्चा रेलिंग पर लटक रहा था और उसका संतुलन बिगड़ गया. पिता दौड़कर आए लेकिन वह समय रहते वहां तक नहीं पहुंच सके.

सौभाग्य की बात है कि दोनों स्टैंड्स के बीच ज्यादा गैप नहीं था. वरना बच्चे को ज्यादा चोट लग सकती थी. पिता ने फौरन छलांग लगा दी. बच्चे के ऐसे गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है. और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.

Editor's Pick