×

VIDEO: विजय हजारे में धमाकेदार शतक जड़ वेंकटेश अय्यर ने रजनीकांत स्टाइल में मनाया जश्न

वेंकटेश अय्यर ने राउंड चार के मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ 113 गेंदो पर आठ चौकों और दस छक्कों की मदद से 151 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 12, 2021 3:25 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के सितारे वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रविवार को 151 रनों की धमाकेदार पारी खेली। टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक जड़ने के बाद अय्यर ने अपने पसंदीदा अभिनेता और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के अंदाज में जश्न मनाया।

दरअसल मध्यप्रदेश के रहने वाले अय्यर थलाइवा रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं। गौर करने वाली बता है कि आज यानि कि 12 दिसंबर को ही रजनीकांत का जन्मदिन भी होता है। ऐसे में अय्यर की ये शतकीय पारी उनकी ओर से रजनीकांत के लिए जन्मदिन का तोहफा रही।

एमपी के लिए खेलते हुए अय्यर ने राउंड चार के मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ 113 गेंदो पर आठ चौकों और दस छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। इससे पहले अय्यर केरल के खिलाफ मैच में 112 रनों की पारी खेली और फिर उत्तराखंड के खिलाफ 71 रन बनाए।