WATCH: टिम सिफर्ट ने शाहीन अफरीदी की बॉलिंग को कर दिया धुआं-धुआं, एक ओवर में जड़े 4 छक्के

न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सिफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी के ओवर में चार छक्के लगाए. अपनी पारी में उन्होंने कुल सात छक्के लगाए.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 18, 2025, 12:19 PM IST

Published On Mar 18, 2025, 12:19 PM IST

Last UpdatedMar 18, 2025, 12:19 PM IST

Tim Siefert

Tim Siefert

शाहीन शाह अफरीदी की गेंदबाजी में अब न तो वह धार नजर आती है और न रफ्तार. कभी दुनिया के सबसे खतरनाक पेसर्स में गिना जाने वाला यह पाकिस्तानी गेंदबाज अब अपनी परछाई भी नजर नहीं आता. न्यूजीलैंड दौरे पर दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शाहीन शाह अफरीदी की खूब धुनाई हुई. मंगलवार 18 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के एक ओवर में चार छक्के लगाए. डनडिन में हुए इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने पाकिस्तानी गेंदबाजी का मजाक बना दिया.

बारिश के कारण मैच सिर्फ 15 ओवर का कर दिया गया. पाकिस्तान ने 135 रन का स्कोर बनाया. शाहीन ने बल्ले से योगदान दिया और 14 गेंद पर 22 रन की पारी खेली. और स्कोर को यहां तक पहुंचाने में मदद की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गेंदबाजी में भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की. पहला ओवर मेडिन फेंका. सिफर्ट को कुछ परेशानी भी हुई. लेकिन इसके बाद कीवी बल्लेबाजों ने हाथ खोले. फिन एलन ने मोहम्मद अली के ओवर में तीन छक्के लगाए. और यहां से मेजबान टीम ने लय पकड़नी शुरू की. शाहीन अपना दूसरा ओवर करने आए. और सिफर्ट ने उनका स्वागत लगातार दो छक्कों के साथ किया. शाहीन की गेंद की लाइन और लेंथ अच्छी नहीं थी और सिफर्ट ने उसका पूरा फायदा उठाया. अगली दो गेंदों पर शाहीन ने वापसी की.

लेकिन अगली दो गेंदों पर शाहीन ने फिर चूक की. और सिफर्ट ने उन पर भी दो छक्के लगाए. न्यूजीलैंड का स्कोर 3 ओवरों में 44 रन था. शाहीन के उस ओवर में 26 रन बने. सिफर्ट आखिर 22 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए.

शाहीन ने अपने तीन ओवरों में कुल 31 रन दिए. न्यूजीलैंड ने 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. और मैच अपने नाम किया. इसके साथ ही उसने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick