• Home
  • News
  • Watch Trent Boult strikes in his first over and takes beautifull catch of Prabhsimran Singh

VIDEO: ट्रेंट बोल्ट ने अपनी ही गेंद पर डाइव लगा कर पकड़ा शानदार कैच

पंजाब की शुरूआत बेहद खराब रही क्योंकि राजस्थान के ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन की ओर चलता किया.

Edited By : Vanson Soral |May 19, 2023, 08:10 PM IST

Published On May 19, 2023, 08:10 PM IST

Last UpdatedMay 19, 2023, 08:10 PM IST

Trent Boult

@IPL

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL के 66वें मुकाबले में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया जबकि राजस्थान टीम में रविचंद्रन अश्विन की जगह एडम जम्पा को मौका दिया गया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरूआत बेहद खराब रही क्योंकि राजस्थान के ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन की ओर चलता किया. पारी की दूसरी ही गेंद पर प्रभसिमरन ने बोल्ट को कैच थमा दिया. बोल्ट ने शानदार तरीके से ये कैच पकड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बोल्ट ने स्टंप्स की लाइन में फुलर लेंथ की गेंद डाली जिसपर प्रभसिमरन ने शॉट को चिप कर दिया. बोल्ट ने फॉलो थ्रू मैं अपनी दायीं तरफ डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया.

 

इस सीजन बोल्ट 7 बार पहले ही ओवर में विकेट लेने का बड़ा कारनामा कर चुके हैं. इससे पहले उन्होंने IPL 2020 में पहले ओवर में 8 विकेट झटके थे.

IPL सीजन के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट

  • 8 – ट्रेंट बोल्ट (2020)
  • 7- ट्रेंट बोल्ट (2023)*
  • 6-भुवनेश्वर (2016)

पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट (2020 से)

  • 22 – ट्रेंट बोल्ट*
  • 8 – भुवनेश्वर कुमार
  • 7 – मोहम्मद शमी
  • 7 – मोहम्मद सिराज
  • 6 – दीपक चाहर

IPL के एक सीजन में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट

  • 8 – बोल्ट (2020)
  • 7- बोल्ट (2023)*
  • 6 – भुवी (2016)
  • 5 – जहीर (2012)
  • 5 – प्रवीण (2013)
  • 5-आर्चर (2020)
  • 5 – बोल्ट (2022)
  • 5 – मुकेश (2022)
  • 5 – सिराज (2023)
  • 5 – भुवी (2023)

प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायडे, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख़ ख़ान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नेथन एलिस.

पंजाब इम्पैक्ट प्लेयर: नाथन एलिस, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, मोहित राठी, मैथ्यू शॉर्ट

राजस्‍थान रॉयल्‍स : जॉस बटलर, यशस्‍वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्‍त पडिक्‍कल, शिमरन हेटमायर, रियान पराग, एडम जैम्‍पा, ट्रेंट बोल्‍ट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.

राजस्थान इम्पैक्ट प्लेयर: ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप सेन, मुरुगन अश्विन

Editor's Pick