VIDEO: 35 साल के उमेश यादव का हैरतअंगेज कैच, देखते रह गए रोहित शर्मा

रोहित ने 13 गेंदों का सामना किया और अपनी टीम के स्कोर में 20 रनों का योगदान दिया.

Edited By : Vanson Soral |Apr 16, 2023, 09:40 PM IST

Published On Apr 16, 2023, 09:40 PM IST

Last UpdatedApr 16, 2023, 09:40 PM IST

KKR

IPLT20.COM/TWITTER

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में तेज गेंदबाज उमेश यादव गेंद से तो कोई खास असर नहीं छोड़ पाए लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने वेंकटेश अय्यर के शतक के दम पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करने उतरी रोहित शर्मा और इशान किशन की सलामी जोड़ी ने मुंबई को तेज शुरूआत दी. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 5 ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया लेकिन ओवर खत्म होने से पहले ही रोहित के रुप में टीम को बड़ा झटका लग गया.

रोहित को स्पिनर सुयश शर्मा ने अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर शिकार बनाया. सुयश की गेंद को रोहित ने मिड ऑफ की दिशा में खेलने की कोशिश की. गेंद का बल्ले से उतना अच्छे से संपर्क हो नहीं पाया और मिड ऑफ पर खड़े उमेश यादव ने अपने बाईं ओर लंबी डाइव लगाकर हैरतअंगेज कैच लपक लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

35 साल के उमेश यादव को इस तरह कैच लेने के बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक पल के लिए शांति छा गई. उमेश यादव भी कैच लेने के बाद मुस्कराने लगे. वहीं, रोहित भी पवेलियन जाते हुए हंसते नजर आए. रोहित ने 13 गेंदों का सामना किया और अपनी टीम के स्कोर में 20 रनों का योगदान दिया.

 

इस मैच की बात की जाए तो रोहित शर्मा के आउट होने के बाद इशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने उनका बखूबी साथ दिया. अंत में टिम डेविड और तिलक वर्मा ने मुंबई को 5 विकेट से जीत दिलाकर ही दम लिया. इशान किशन 58 रन और सूर्या 43 रन बनाकर आउट हुए. टिम डेविड 24 रन बनाकर नाबाद रहे.

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इससे पहले टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था.

 

 

 

Editor's Pick