• Home
  • News
  • WATCH: Vaibhav Sooryavanshi Touches Sunil Gavaskar Feet Ahead of Eliminator Match against Sunrisers Hyderabad Video Went Viral

WATCH: सादगी तो हमारी जरा देखिए... आसमानी छक्के लगाने वाले सूर्यवंशी के कदम जमीन पर, मैच से पहले छुए सुनील गावस्कर के पांव

वैभव सूर्यवंशी जब बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो बहुत ही आक्रामक अंदाज में नजर आते हैं. वह किसी भी तरह के रहम के मूड में नहीं होते. लेकिन बल्लेबाजी से इतर उनमें एक मासूम बच्चा छुपा हुआ है.

Edited By : Bharat Malhotra |May 28, 2026, 09:02 AM IST

Published On May 28, 2026, 09:02 AM IST

Last UpdatedMay 28, 2026, 09:02 AM IST

Vaibhav Sooryavanshi sunil gavaskar

वैभव सूर्यवंशी ने छुए सुनील गावस्कर के पैर

वैभव सूर्यवंशी गगनचुंबी छक्के लगाते हैं लेकिन 15 साल के इस लड़के के कदम जमीन पर हैं. वह मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए अपने शॉट्स से दिल जीत लेते हैं तो मैदान के बाहर उनकी मासूमियत सभी को दीवाना बना लेती है. साल 2026 के आईपीएल में भी वह धमाकेदार खेल दिखा रहे हैं. और मैच से पहले उन्होंने सुनील गावस्कर के लिए जो सम्मान दिखाया उसने सभी का दिल जीत लिया.

स्कोरकार्ड- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, एलिमिनेटर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से पहले 15 साल के इस बल्लेबाज ने कुछ ऐसा किया जिसकी तारीफ सभी कर रहे हैं. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि सूर्यवंशी दौड़कर जाते हैं और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के पांव छूते हैं. मैच से पहले सूर्यवंशी का यह जेश्चर इंटरनेट पर खूब तारीफें बटोर रहा है.

बुधवार, 27 मई को न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच खेला गया. मैदान पर सुनील गावस्कर और भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ मैदान पर प्री-मैच शो होस्ट कर रहे थे. उनके साथ टीवी प्रजेंटर जतिन सप्रू भी थे. सूर्यवंशी, जो उस समय मैदान पर टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ थे, ट्रेनिंग सेशन से दौड़कर आए और उन्होंने परंपरागत भारतीय तरीके से उन्होंने गावस्कर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने संजय बांगड़ और जतिन सप्रू के भी पैर छुए.

और इसके बाद उन्होंने मैच में जो किया वह तो कमाल था. वैभव ने सिर्फ 29 गेंद पर 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और पांच चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने आईपीएल के एक सेशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का साल 2012 में बना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वैभव ने सिर्फ 16 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. इसके साथ ही उन्होंने प्लेऑफ में सबसे तेज हाफ-सेंचुरी के सुरेश रैना के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

वैभव के पास मौका था कि वह आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दें. गेल ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंद पर शतक बनाया था. वैभव उसके करीब पहुंच गए थे. लेकिन 29वीं गेंद पर वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. उनका विकेट प्रफुल्ल हिंगे ने लिया.

‘किस बात की अकड़ है’, वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद प्रफुल्ल हिंगे के सेलिब्रेशन स्टाइल पर भड़के फैंस

उनकी पारी के दम पर राजस्थान ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 243 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 196 रन पर ऑल आउट हो गई. इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने अब क्वॉलिफायर 2 में जगह बना ली है. जहां 29 मई को उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा. गुजरात को पहले क्वॉलिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick