- Home
- News
- WATCH: Vaibhav Suryavanshi Hits Jasprit Bumrah 1st ball for a Six in IPL 2026 Internet sparks reactions
WATCH: वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर लगाया छक्का, इंटरनेट पर फैंस का धमाका
वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की. और जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर उन्होंने छक्का लगाकर लोगों को हैरान कर दिया.
Published On Apr 07, 2026, 11:49 PM IST
Last UpdatedApr 07, 2026, 11:49 PM IST
जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज हैं. दुनियाभर के बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंदों का सामना करना चुनौती होता है. फॉर्मेट चाहे कोई भी हो. टूर्नामेंट चाहे जो भी हो लेकिन बुमराह किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती होते हैं. और दूसरी ओर थे वैभव सूर्यवंशी. सिर्फ 15 साल का वह बल्लेबाज जिसने ऐज ग्रुप क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है. और बुधवार 7 अप्रैल 2026 को आईपीएल में इनका आमना-सामना हुआ. गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम पर 15 साल के इस बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. इसके बाद दर्शकों का रोमांच और उत्साह देखने वाला था.
आईपीएल में दुनिया के चोटी के गेंदबाज खेलते हैं. और सूर्यवंशी ने लगभग सभी की धुनाई की है. लेकिन इस मैच से पहले उन्होंने बुमराह का सामना कभी नहीं किया था. गुवाहाटी में बारिश के कारण मैच 11 ओवर का कर दिया गया. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसाल किया. और फिर सभी निगाहें सूर्यवंशी और बुमराह की जंग पर टिकी थीं.
और बुमराह ने पहली बार सूर्यवंशी को गेंदबाजी की तो बिहार में जन्मे इस खिलाड़ी ने वाइट लॉन्ग के ऊपर से कमाल का छक्का लगाया. उनका बैकलिफ्ट कमाल था. और इसे देखकर हर किसी की मुंह खुला रह गया. बुमराह भी इस कमाल के शॉट से हैरान थे. हालांकि वह कुछ कर नहीं कर सकते थे.
यह काफी नहीं था. इसके दो गेंद बाद सूर्यवंशी ने शॉर्ट पिच गेंद को स्क्वेअर लेग के ऊपर से छक्का लगाया. गेंद छोटी थी और इसे सूर्यवंशी बहुत जल्दी भांप गए. उन्होंने जल्दी पोजिशन बनाई और गेंद को पुल कर दिया.
एक यूजर ने लिखा, ‘यह एबी डि विलियर्स का बाप है.’ सूर्यवंशी ने शार्दुल ठाकुर की भी पहली गेंद पर छक्का लगाया. सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर में पहली गेंद शार्दुल ठाकुर की ही खेली थी. और उस पर उन्होंने छक्का लगाया था. आखिर ठाकुर ने ही उन्हें आउट किया. वह 14 गेंद पर 39 रन बनाकर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने पांच छ्क्के और एक चौका लगाया.
यह वैभव सूर्यवंशी का दूसरा सीजन है. वह अपने सीजन में ही कमाल कर चुके हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ सेंचुरी से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंद पर हाफ सेंचुरी लागने का काम यह खिलाड़ी कर चुका है. सूर्यवंशी 27 मार्च को ही 15 साल के हुए हैं. और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नियम के हिसाब से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पात्र हैं.
मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवरों में 3 विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया. वैभव सूर्यवंशी के ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंद पर 77 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और चार छक्के लगाए. इसके अलावा रियान पराग ने 10 गेंद पर 20 रन बनाए.