- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch video Aaron finch applauded Bumrah for his brilliant Yorker in 2nd T20I
VIDEO: बुमराह की यॉर्कर से गिल्लियां उड़ने के बावजूद कप्तान फिंच ने बजाई ताली
बल्लेबाजी का आंमत्रण मिलने पर ऑस्ट्रेलिया का आगाज बेहद खराब रहा। कंगारू टीम ने 3.1 ओवरों में 3 विकेट गवां दिए थे। इसके बाद 5वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए जसप्रीत बुमराह जो लंबे समय बाद गेंदबाजी करने उतरे।
Published On Sep 23, 2022, 10:59 PM IST
Last UpdatedSep 23, 2022, 10:59 PM IST
नागपुर में दूसरा T20I मुकाबला मैदान गीला होने के कारण भले ही देरी से शुरु हुआ लेकिन जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने इस देरी का आभास ही नहीं होने दिया। देरी से टॉस होने के कारण ओवरों में भारी कटौती की गई और 8-8 ओवर का मैच कराने का फैसला किया गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी का आंमत्रण मिलने पर ऑस्ट्रेलिया का आगाज बेहद खराब रहा। कंगारू टीम ने 3.1 ओवरों में 3 विकेट गवां दिए थे। इसके बाद 5वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए जसप्रीत बुमराह जो लंबे समय बाद गेंदबाजी करने उतरे। हालांकि बुमराह की गेंदबाजी में वहीं पुरानी धार नजर आई जब उन्होंने एरोन फिंच को आखिरी गेंद पर एक बेहतरीन यॉर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
बुमराह की 142 की रफ्तार से आई कमाल की इस परफेक्ट यार्कर गेंद को फिंच समझ पाते, इससे पहले ही गेंद लेग स्टंप को उड़ा ले गई। दिलचस्प बात ये रही कि इस गेंद की तारीफ करने से फिंच भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने ताली बजाकर बुमराह की गेंद को जबरदस्त करार दिया। बीसीसीआई ने बुमराह की इस करिश्माई गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
B. O. O. M! ⚡️ ⚡️@Jaspritbumrah93 strikes to dismiss Aaron Finch with a cracker of a yorker. 👍 👍#TeamIndia are chipping away here in Nagpur! 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/LyNJTtkxVv
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvAUS match on @StarSportsIndia pic.twitter.com/omG6LcrkX8
— BCCI (@BCCI) September 23, 2022