- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch Video Anushka Sharma and Virat Kohli spotted taking a Scooty Ride in Mumbai
मुंबई की सड़कों पर अनुष्का के साथ स्कूटी राइड का आनंद लेते नजर आए कोहली, देखें VIDEO
विराट कोहली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा स्कूटी से मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।
Published On Aug 20, 2022, 08:16 PM IST
Last UpdatedAug 20, 2022, 08:16 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। विराट कोहली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा स्कूटी से मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट जहां स्कूटी चला रहे हैं तो वहीं, अनुष्का उनके पीछे बैठी दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
स्कूटी पर घूमते हुए कोहली और अनुष्का दोनों को सड़क नियमों को पालन करते भी देखा जा सकता है। कोहली और अनुष्का स्कूटी की सवारी के दौरान हेलमेट पहने हुए हैं।
गौरतलब है कि विराट कोहली पिछले कुछ महीनों में कोहली ने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन आगामी एशिया कप में फैंस उनके बल्ले से शतक आने का बेसब्री से इंतजार होगा। कोहली ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 17 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद कोहली को वेस्टइंडीज दौरे पर आराम दिया गया। जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भी कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं।