- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch video Babar azam angry on press conference after question on captaincy
कप्तानी पर उठे सवाल तो भड़के बाबर आजम, मुझे किसी को साबित करने की जरूरत नहीं है
पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं, मेरा फोकस पाकिस्तान के लिये अच्छा खेलने पर है.
Published On Jan 08, 2023, 09:22 PM IST
Last UpdatedJan 08, 2023, 09:22 PM IST
Babar azam (Photo-twitter)
घरेलू टेस्ट सत्र में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की आलोचना की जा रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बाबर आजम पर सवालों की बौछार हुई तो बाबर आजम गुस्से में नजर आए.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले मीडिया से मुखातिब बाबर से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या पिछले साल से घरेलू रिकॉर्ड खराब होने के कारण वह टेस्ट कप्तानी छोड़ने की सोच रहे हैं. इस पर बाबर ने कहा कि मुझे लगता है कि टेस्ट मैच खत्म हो चुके हैं और अब हमें सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है, उसके बारे में ही सवाल पूछें.
कप्तानी को लेकर फिर उठे सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे खुद को किसी को साबित करने की जरूरत नहीं है. मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं. मेरा फोकस पाकिस्तान के लिये अच्छा खेलने पर है.
Good response from Babar Azam “my job is to play cricket and enjoy it. I don’t have to answer anyone or satisfy anybody. I know what my responsibility is. I don’t have to make anyone happy, my job is to help Pakistan win” #Cricket pic.twitter.com/vs7s28YPWD
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) January 8, 2023
उन्होंने कहा कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उस लय को कायम रखना चाहते हैं. न्यूजीलैंड बहुत अच्छी टीम है और दोनों टीमों के लिये यह कठिन सीरीज होगी.
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के चयन को लेकर अंतरिम मुख्य चयनकर्ता शाहिद अफरीदी से उनका कोई मसला नहीं है. उन्होंने कहा कि वह और मुख्य कोच अपनी राय देते हैं और बैठकों में अपनी रणनीति से भी चयनकर्ताओं को अवगत कराते हैं.
यह भी पढ़ें:
PAK VS NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहला वनडे, हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, कब और कहां होगा प्रसारण ?
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि हालात देखकर ही वह इस सीरीज को लेकर टीम की रणनीति तय करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे कुछ खिलाड़ी यहां पहली बार खेल रहे हैं जिनके लिये यह नया अनुभव होगा और उन्हें हालात के मुताबिक ढलना होगा.
इनपुट- पीटीआई भाषा