- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch video Babar azam ran to hit the bowler hasan ali in PSL Match
VIDEO: हाथ में बल्ला लेकर गेंदबाज को मारने दौड़े बाबर आजम, वायरल हो रहा है वीडियो
यह घटना पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान घटी. गुरुवार को पेशावर जालमी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मैच खेला गया, जिसमें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने छह विकेट से जीत हासिल की.
Published On Feb 24, 2023, 04:49 PM IST
Last UpdatedFeb 24, 2023, 04:49 PM IST
Babar azam (Photo-Pakistan cricket twitter)
पाकिस्तान में इन दिनों पीएसएल का आयोजन किया जा रहा है, जहां रोजाना बेहतरीन मैच देखने को मिल रहा है. गुरुवार को पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच मैच खेला गया, जहां पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम के नाबाद 75 रन की पारी के बावजूद इस्लामाबाद यूनाइटेड ने छह विकेट से जीत हासिल की. इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाबर आजम गेंदबाज की तरफ बल्ले लेकर आते दिख रहे हैं.
क्रिकेट पाकिस्तान ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें बाबर आजम गेंदबाज की तरफ बल्ले लेकर उन्हें मारने के अंदाज में आगे आते हैं, हालांकि बाबर आजम के करीब पहुंचने से पहले गेंदबाज हसन अली वहां से हट जाते हैं.
हालांकि यह वीडियो मजाक के तौर पर किया गया है, मगर सोशल मीडिया यूजर्स को यह काफी पसंद आ रहा है.
Some banter between Babar Azam and Hassan Ali#PZvsIUpic.twitter.com/tDsxIhcrCl
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) February 23, 2023
बता दें कि इस मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बनाए. कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रन की पारी खेली. मोहम्मद हैरिस ने 40 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रहमानुल्लाह गुरबाज के 31 गेंद में 62 रन और डुसेन के 29 गेंद में 42 रन और आसिफ अली के 13 गेंद में नाबाद 29 रन की मदद से लक्ष्य को 14.5 ओवर में हासिल कर लिया.