add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

PAK VS ENG: टीवी अंपायर के नॉट आउट के फैसले पर विवाद, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

कमेंटेटर ने इसे अविश्वसनीय बताया, वहीं कप्तान बेन स्टोक्स सहित सभी खिलाड़ी भी हैरान नजर आए. सोशल मीडिया पर भी लोग टीवी अंपायर के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - December 5, 2022 4:23 PM IST

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट के आखिरी दिन जीत के लिए दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला. मगर 76वें ओवर में जैक लीच की गेंद पर आगा सलमान को टीवी अंपायर की तरफ से नॉट आउट देने का फैसला काफी विवादों में रहा. सोशल मीडिया पर भी लोग टीवी अंपायर के फैसले पर सवाल पूछ रहे हैं.

पाकिस्तान की दूसरी पारी के 76वें ओवर में जैक लीच गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की आखिरी बॉल को आगा सलमान ने स्वीप करने की कोशिश की, मगर वह इसमें चूक गए और गेंद शरीर पर जा लगी. जैक लीच ने एलबीडब्लयू की अपील की, जिसके बाद फील्ड अंपायर ने आउट दे दिया. मगर सलमान ने डीआरएस लिया, टीवी रिप्ले के अनुसार गेंद विकेट से ऊपर थी और बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया गया. मगर इस बाउंस ने सभी को सबको हैरान कर दिया. हालांकि आगा सलमान इस जीवनदान का कुछ खास फायदा नहीं उठा सके और 30 रन के स्कोर पर रॉबिन्सन की गेंद पर एलबीडब्लयू आउट हो गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कमेंटेटर ने इसे अविश्वसनीय बताया, वहीं कप्तान बेन स्टोक्स सहित सभी खिलाड़ी भी हैरान नजर आए. सोशल मीडिया पर भी लोग टीवी अंपायर के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन:

खुश थक्कर ने ट्विटर पर लिखा, यह बॉल स्टंप को कैसे मिस कर सकती है, यह चीटिंग है.

वहीं हार्विक देसाई ने लिखा.. जल्द ही जैक लीच और ओली पोप को पीएसएल का कांट्रेक्ट मिलेगा…