• Home
  • News
  • Watch Video Donavon Ferreira Sensational knock in SA20

SA20 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी का धमाका, 40 गेंद में खेली 82 रन की विस्फोटक पारी

उन्होंने अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 16 रन से इस मुकाबले को जीता.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 12, 2023, 05:54 PM IST

Published On Jan 12, 2023, 05:54 PM IST

Last UpdatedJan 12, 2023, 05:54 PM IST

Donavon Ferreira

Donavon Ferreira (Photo-twitter)

SA20 लीग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी डोववान फेरिया ने धमाल मचा दिया. उन्होंने सिर्फ 40 गेंद में 82 रन की विस्फोटक पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 16 रन से इस मुकाबले को जीता. डोववान फेरिया ने सूर्य कुमार यादव के स्टाइल में छक्का भी लगाया.

SA20 लीग के दूसरे मैच में बुधवार को डरबन सुपर जायंट्स बनाम जॉबबर्ग सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने थी. जॉबबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. टीम ने 27 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए, इसके बाद कप्तान डू प्लेसिस ने डोवनान फेरिया के साथ 72 रन की साझेदारी कर टीम को उबारा. डू प्लेसिस 35 रन बनाकर आउट हुए, मगर दूसरे छोर से डोवनान फेरिया की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रही. उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के साथ आखिरी छह ओवर में 90 रन बना डाले. डोवनान फेरिया ने 40 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेली. वहीं रोमरियो शेफर्ड ने 20 गेंद में 40 रन बनाए. जॉबबर्ग सुपर किंग्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्विंटन डी कॉक की कप्तानी वाली डबरन सुपरजायंट्स की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 174 रन ही बना सकी. क्विंटन डी कॉक ने 52 गेंद में 78 रन की पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डोववान फेरिया को राजस्थान रॉयल्स ने महज 50 लाख में खरीदा था, डोवनान फेरिया का बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपए था. साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज के लिए केकेआर और राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाई थी, मगर आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा. फरेरा ने अपने करियर में अब तक 27 टी20 मैच खेले हैं और 158 की स्ट्राइक रेट के साथ 621 रन बनाए हैं.

Editor's Pick