This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
VIDEO: डुप्लेसी से नहीं बोला गया 'ई साला कप नामदे' तो कोहली ने जड़ दिया घूंसा
IPL 2023 का चेन्नई और गुजरात के मुकाबले के साथ ही आगाज हो गया लेकिन RCB अपने अभियान का आगाज 2 अप्रैल को बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी.
Written by Vanson Soral
Last Updated on - April 1, 2023 7:15 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम से ज्यादा बदकिस्मत टीम शायद ही IPL में कोई हो. RCB पहले सीजन से IPL का हिस्सा है लेकिन एक बार भी खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है. RCB हमेशा से ही मजबूत टीम रही है. कई सालों तक इस टीम में विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे धाकड़ बल्लेबाज एक साथ खेले लेकिन कभी भी अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना सके. लंबे समय तक टीम की कमान संभालने के बाद कोहली कप्तानी छोड़ चुके हैं और इस सीजन टीम की कप्तानी का जिम्मा फाफ डु्प्लेसी संभाल रहे हैं.
RCB भले ही अब तक खिताब जीतने में कामयाब न हो सकी लेकिन आज भी फैंस अपनी टीम को IPL में भरपूर सपोर्ट करते दिखाई पड़ते है. जब भी IPL नजदीक आता है तो फैंस ही नहीं बल्कि टीम के कप्तान और खिलाड़ी ‘ई साला कप नामदे’ स्लोगन बोलते नजर आते हैं जिसका मतलब होता है- इस साल कप हमारा होगा.
IPL 2023 का चेन्नई और गुजरात के मुकाबले के साथ ही आगाज हो गया लेकिन RCB अपने अभियान का आगाज 2 अप्रैल को बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी. इस मैच से पहले एक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान फाफ डुप्लेसी शामिल हुए. इस दौरान इवेंट में एंकर ने डुप्लेसी से ‘ई साला कप नामदे’बोलने का आग्रह किया. माइक हाथ में पकड़ते ही डुप्लेसी ने जो बोला उसे सुनकर कोहली और इवेंट में मौजूद लोगों की हंसी छूट गई.
Faf Du Plessis by mistake says “Ee Sala Cup Nahi”. pic.twitter.com/mhyR7Dd1hI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 1, 2023
दरअसल, डुप्लेसी से ‘ई साला कप नामदे’ नहीं बोला गया. उन्होंने कहा- ई साला कप नहीं. ये सुनते ही कोहली जोर-जोर से हंसने लगे और उन्होंने मजाक में डुप्लेसी को एक हल्का मुक्का जड़ दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
