add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: हरीश राउफ की तेज बॉल हेलमेट पर लगी, जमीन पर गिरा बल्लेबाज

हरीश राउफ के 142 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से आई शॉर्ट गेंद बल्लेबाज़ बास ड लीडे के हेलमेट में लगी, जिसके बाद बास ड लीडे जमीन पर बैठ गए,

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - October 30, 2022 1:47 PM IST

टी-20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने हैं. नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. मैच के दौरान उस समय मैदान में हड़कंप मच गया, जब छठे ओवर में हरीश राउफ की तेज गेंद पर बास ड लीडे जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद फीजियो को मैदान में बुलाया गया और बास ड लीडे को मैदान छोड़कर वापस जाना पड़ा.

हरीश राउफ के 142 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से आई शॉर्ट गेंद बल्लेबाज़ बास ड लीडे के हेलमेट में लगी, जिसके बाद बास ड लीडे जमीन पर बैठ गए, जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी भागते हुए उनकी तरफ पहुंचे.  फीजियो के आने के बाद बास ड लीडे तौलिये से बायें आंख को ढकते हुए बाहर जाना पड़ा. बास ड लीडे के आंख के पास कट भी नजर आया.