WPL 2023: हरमनप्रीत कौर ने सिर्फ एक हाथ से लपका लीग का सबसे बेहतरीन कैच, देखें वीडियो

हीली मैथ्यूज की गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने स्लिप में देविका वैद्य का कैच लपका. इस कैच को लीग का सबसे बेहतरीन कैच कहा जा रहा है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 18, 2023, 06:21 PM IST

Published On Mar 18, 2023, 06:21 PM IST

Last UpdatedMar 18, 2023, 06:21 PM IST

Harmanpreet Kaur

Harmanpreet Kaur (Photo-WPL Twitter video)

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की टीमें आमने- सामने है. यूपी वॉरियर्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 127 रन के स्कोर पर समेट दिया. मुंबई की पारी के जवाब में यूपी वॉरियर्स ने खराब शुरुआत की. दूसरे ओवर में ओपनर देविका वैद्य हीली मैथ्यूज की गेंद पर स्लिप में हरमनप्रीत कौर को अपना कैच दे बैठीं. हरमनप्रीत कौर के इस कैच को सोशल मीडिया यूजर्स लीग का बेस्ट कैच बता रहे हैं.

दूसरे ओवर की पहली बॉल को हीली मैथ्यूज ने ऑफ साइड के बाहर फेंका, जिस पर यूपी वॉरियर्स की ओपनर देविका वैद्य ने बल्ला लगाया. गेंद स्लिप में गई और स्लिप में अलर्ट मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी दाईं तरफ डाइव लगाई और एक हाथ से इस कैच को लपक लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

देखें वीडियो:

बता दें कि इस मैच में यूपी वॉरियर्स के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों को पूरी तरह बांधकर रखा. 20 ओवर में मुंबई की टीम 127 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. हीली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 25 रन की पारी खेली.  इसी वोंग ने 19 गेंद में 32 रन की तेजतर्रार पारी खेली. यूपी वॉरियर्स के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, वहीं दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ को दो-दो सफलता मिली.

Editor's Pick