- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch Video heated words exchanged between nitish rana and Hrithik shokeen in mi vs kkr match
VIDEO: आउट होने के बाद भड़के नीतीश राणा, गेंदबाज को दी गाली, वायरल हुआ वीडियो
नीतीश राणा इस मैच में सिर्फ पांच रन बना सके और ऋतिक शौकीन की गेंद पर आउट हुए.
Published On Apr 16, 2023, 04:54 PM IST
Last UpdatedApr 16, 2023, 04:54 PM IST
Nitish rana (Photo-IPLT20.Com)
आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस मैच के दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान नीतीश राणा और मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
दरअसल मैच के नौवें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश राणा कैच आउट हो गए. इसके बाद उनकी गेंदबाज ऋतिक शौकीन के साथ बहस हो गई. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि आउट होने के बाद नीतीश राणा जब वापस पवेलियन की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान गेंदबाज ने कुछ कहा, जिसके बाद नीतीश राणा भड़क गए और उन्होंने गेंदबाज को गाली दी. सूर्य कुमार यादव, पीयूष चावला सहित बाकी खिलाड़ियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नीतीश राणा ने इस मैच में सिर्फ पांच रन बना सके.
यहां देखें वीडियो:
Nitish Rana abusing Shaukeen. IPL lafda! #MIvsKKR pic.twitter.com/Kc81l7dUoG
— Himanshu Pareek (@Sports_Himanshu) April 16, 2023
Exchange of words between Hrithik Shokeen and Nitish Rana pic.twitter.com/ttEXkwarvy
— Utsav ? (@utsav045) April 16, 2023
This wasn’t necessary from Nitish Rana. Shokeen will obviously celebrate the wicket pic.twitter.com/QN91yT3jYh
— ANSHUMAN? (@AvengerReturns) April 16, 2023
हालांकि इस प्रकरण के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नीतीश राणा का इस तरह का व्यवहार अनुचित है.