वीडियो: शमी ने पहले पुजारा को जीरो पर बोल्ड किया फिर कंधे पर हाथ रख किया 'मजाक'

चेतेश्वर पुजारा इस प्रैक्टिस मैच में खाता भी नहीं खोल पाए। और सिर्फ छठी गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद शमी ने उनके साथ मजाक किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 24, 2022, 04:18 PM IST

Published On Jun 24, 2022, 04:18 PM IST

Last UpdatedJun 24, 2022, 04:18 PM IST

लीस्टर: चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लिश काउंटी ससेक्स के लिए जबर्दस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ पांच मैचों में 720 रन ठोक दिए। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 1-5 जुलाई के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। पुजारा काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर भी होना पड़ा था। लेकिन काउंटी क्रिकेट में रन बनाने के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल गई। हालांकि, टेस्ट मैच से पहले वॉर्म-अप मुकाबले में पुजारा एक बार फिर निराश होकर लौटे।

असल में भारतीय टीम लीस्टरशर के खिलाफ चार दिन का टेस्ट मैच खेल रही है। इसमें लीस्टरशर की टीम में पुजारा के अलावा जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर भी खेल रहे हैं। टीम इंडिया का प्रयास महामुकाबले से पहले अपनी तैयारियों को दुरुस्त करना व हर खिलाड़ी को मौका देना है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पुजारा खाता खोले बिना मोहम्मद शमी का शिकार बने। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 246 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी थी। लीस्टरशर के लिए रोमन वॉकर ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए थे। पुजारा की बात करें तो शमी की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटों से जा टकराई। शमी ने इसके बाद पीछे से दौड़कर जाते हुए पुजारा के दोनों कंधों पर हाथ रखे और मुस्कुराकर उनसे बात की। इससे पहले शमी ने लीस्टरशर के कप्तान सैम इवांस को भी आउट किया। इवांस ने एक रन बनाया।

Editor's Pick