add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वीडियो- सचिन आए... और सचिन गए... नुआन कुलसेकरा की इस गेंद का नहीं था कोई जवाब

सचिन क्रीज पर थे... मैदान पर शोर था... सचिन... सचिन.... की आवाजें आ रही थीं. लेकिन तभी सब शांत हो गया. श्रीलंकाई खेमे में जश्न था. कुलासेकरा बाहें फैलाए दौड़ रहे थे. और सचिन मैदान से बाहर जा रहे थे... ऑफ स्टंप जमीन पर था... मास्टर ब्लास्टर का बल्ला नहीं चला. और वह अपनी पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Published on - October 2, 2022 12:07 PM IST

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के फाइनल में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली टीम ने श्रीलंका लीजैंड्स को हरा दिया. शनिवार को रायपुर में खेले गए मैच में सचिन की टीम ने श्रीलंका को 33 रन से हरा दिया. हालांकि बल्ले से सचिन के लिए यह मैच बहुत अच्छा नहीं रहा. तेंदुलकर पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए. श्रीलंका लीजैंड्स के तेज गेंदबाज नुआन कुलासेकरा ने तेंदुलकर को बोल्ड कर दिया. दाएं हाथ के इस पेसर की गेंद टप्पा लगने के बाद अंदर आई और सचिन के बल्ले और पैड के गैप से जाकर ऑफ स्टंप पर लगी.

तेंदुलकर के आउट होने के बाद सुरेश रैना भी दो गेद पर चार रन बनाकर पविलियन लौटे. भारत का स्कोर 3 ओवर में दो विकेट पर 19 रन था. इसके बाद नमन ओझा ने नाबाद शतक लगाकर इंडिया लीजैंड्स को 20 ओवर में छह विकेट पर 195 के स्कोर तक पहुंचाया. विनय कुमार ने ओझा के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े. कुमार ने 21 गेंद पर 36 रन बनाए. ओझा ने 71 गेंद पर 108 रन की पारी खेली. इसमें उन्होंने 15 चौके और दो छक्के लगाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सचिन के आउट होने बाद फैंस में निराशा साफ देखी जा सकती थी. वे फैंस जो मैदान पर सचिन की बल्लेबाजी देखने आए थे वे हताश थे. हालांकि नमन ओझा की पारी ने उनका खूब मनोरंजन किया. उनके शतक की मदद से भारत ने लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया. भारत की ओर से विनय कुमार ने तीन और अभिमन्यु मिथुन ने दो विकेट लिए. मैच भारतीय टीम ने 33 रन से जीता.