• Home
  • News
  • watch video how virat kohli bows down to dinesh karthik after rcb wicket-keeper batter played brilliant innings

देखें वीडियो: दिनेश कार्तिक ने खेली ऐसी पारी, विराट कोहली ने किया झुककर सलाम

दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में हाथ खोले तो बेंगलोर का स्कोर 190 के पार पहुंचा। इसके बाद मैदान पर ही कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने उन्हें गले से लगाया। इसके बाद जब वह ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो विराट कोहली ने उन्हें झुककर सलाम किया।

Edited By : Bharat Malhotra |May 09, 2022, 01:18 PM IST

Published On May 09, 2022, 01:18 PM IST

Last UpdatedMay 09, 2022, 01:18 PM IST

दिनेश कार्तिक @IPL

विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला उनसे रूठा हुआ है। बीते काफी समय से वह खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में वह मैच की पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। सीजन में तीसरी बार वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कोच संजय बांगड़ (Sanjay Bangar) उन्हें समझाते हुए भी नजर आए।

हालांकि जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की पारी समाप्त हुई तब 33 साल के कोहली काफी खुश थे। और उनकी खुशी की वजह थी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की पारी। कार्तिक ने सिर्फ 8 गेंदों पर 30 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस तेज-तर्रार पारी की मदद से बेंगलोर ने 3 विकेट पर 192 का स्कोर बनाया। कार्तिक को सीजन में बतौर फिनिशर आजमाया जा रहा है और यह विकेटकीपर बल्लेबाज इस भूमिका को बखूबी निभा भी रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कार्तिक ने अपना पहला मैच खेल रहे फजलहक फारुखी के आखिरी ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया। हालांकि उन्हें इस दौरान एक जीवनदान भी मिला जब राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने उनका एक आसान सा कैच छोड़ दिया। लेकिन कार्तिक मैदान पर यह धमाकेदार पारी खेलने के बाद ड्रेसिंग रूम में गए तो कोहली खुशी से झूम उठे। आखिर कार्तिक ने काम ही ऐसा किया था। 375 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर यह अनुभवी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में पहुंचा था। कोहली ने इसके बाद कार्तिक को झुककर सलाम किया।

कोहली के इस रवैये की खूब तारीफ हो रही है। कार्तिक ने इस सीजन में ऐसी कई पारियां खेली हैं। उन्होंने बेंगलोर के लिए छोटी मगर उपयोगी पारियां खेली हैं।

कार्तिक के साथ ही कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कमाल का खेल दिखाया। डु प्लेसिस ने 50 गेंद पर 73 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान डु प्लेसिस ने 8 चौके और दो छक्के लगाए। डु प्लेसिस आखिरी ओवरों में पारी को रफ्तार नहीं दे पा रहे थे लेकिन कार्तिक ने आखिर बैंगलोर की पारी को रॉकेट स्पीड दी।

दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में हाथ खोले तो बेंगलोर का स्कोर 190 के पार पहुंचा। इसके बाद मैदान पर ही कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने उन्हें गले से लगाया। इसके बाद जब वह ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो विराट कोहली ने उन्हें झुककर सलाम किया।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick