- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch Video Indian cricket team Holi celebration in bus ahead of Ahmedabad test
टीम इंडिया ने जमकर खेली होली, विराट कोहली ने किया डांस, तस्वीर और वीडियो हुआ वायरल
भारतीय टीम ने अहमदाबाद टेस्ट से पहले जमकर होली खेली. शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा इस दौरान झूमते नजर आए.
Published On Mar 07, 2023, 06:47 PM IST
Last UpdatedMar 07, 2023, 06:47 PM IST
Team india Holi celebration (Photo-Twitter)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से अहमदाबाद में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. अहमदाबाद टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम पर होली का खुमार चढ़ा है. चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर होली खेली. विराट कोहली इस दौरान डांस करते भी नजर आए. भारतीय टीम के होली सेलिब्रेशन की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इंस्टाग्राम पर शुभमन गिल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी बस में हैं. इसमें बैकग्राउंड में ‘रंग बरसे’ सॉन्ग बज रहा है. इसी वीडियो में विराट कोहली डांस करते भी नजर आ रहे हैं, वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी साथी खिलाड़ियों पर गुलाल उड़ाते नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन से पहले ड्रेसिंग रुम में होली खेली. रोहित शर्मा की सेल्फी लेते एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें रोहित शर्मा के अलावा कुलदीप यादव, सूर्य कुमार यादव, मोहम्मद सिराज सहित अन्य खिलाड़ी होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं.
Holi selfie by Captain Rohit. pic.twitter.com/N4dBPvzIbs
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 7, 2023
Rohit, Ishan, Surya celebrating Holi. pic.twitter.com/D0TU8MckOJ
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 7, 2023
नौ मार्च से खेला जाएगा अहमदाबाद टेस्ट:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में नौ मार्च से चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है. चार मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उसे अहमदाबाद टेस्ट में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट में भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून में इंग्लैंड में खेला जाएगा.
भारत के अलावा श्रीलंका की टीम भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी दावेदार है. अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा देती है तो वह भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है. हालांकि श्रीलंका को न्यूजीलैंड को उसके घर में हराना आसान नहीं होने वाला है.