WPL 2023: कैच लपकने के बाद हैरान रह गईं जेमिमा रोड्रिग्स, गेंद को चूमा, वायरल हो रहा है वीडियो

जेमिमा रोड्रिग्स ने शिखा पांडेय की गेंद पर मुंबई की बल्लेबाज हीली मैथ्यूज का शानदार कैच लपका. जेमिमा इससे पहले भी लीग में कई शानदार कैच लपक चुकी हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 20, 2023, 08:51 PM IST

Published On Mar 20, 2023, 08:51 PM IST

Last UpdatedMar 20, 2023, 08:51 PM IST

Jemimah Rodrigues catch video

Jemimah Rodrigues catch video (Photo-WPL Twitter)

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने- सामने है. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जेमिमा रोड्रिग्स ने फील्डिंग में अपना जलवा दिखाया. रोड्रिग्स ने इस मैच में शानदार कैच लपका. सोशल मीडिया पर रोड्रिग्स के इस कैच की तारीफ हो रही है.

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला लिया. पारी के चौथे ओवर में शिखा पांडेय गेंदबाजी कर रही थीं. शिखा पांडेय की ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज हीली मैथ्यूज ने शॉट खेला, मगर मिड ऑन पर मौजूद जेमिमा रो़ड्रिग्स ने डाइव लगाते हुए जमीन को टच करने से पहले गेंद को लपक लिया. इस कैच को लपकने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स भी हैरान रह गईं और उन्होंने गेंद को चूम लिया. हीली मैथ्यूज इस मैच में सिर्फ पांच रन (10 गेंद) ही बना सकीं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें वीडियो:

 

जेमिमा रोड्रिग्स ने इससे पहले भी विमेंस प्रीमियर लीग में अपनी फील्डिंग से प्रभावित किया है और कई शानदार कैच लपके हैं.

 

Editor's Pick