- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch Video Joe Root finds a unique way of shining the ball with the help of jack Leach head
VIDEO: सलाइवा पर प्रतिबंध के बाद जो रूट ने बॉल की चमक को बनाए रखने के लिए आजमाया अनोखा तरीका
जो रूट ने बॉल की चमक को बनाए रखने के लिए स्पिनर जैक लीच की हेड का सहारा लिया. जो रूट ने गेंद को कुछ सेकंड तक जैक लीच के हेड पर घुमाया. रूट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Published On Dec 03, 2022, 01:12 PM IST
Last UpdatedDec 03, 2022, 01:12 PM IST
Joe Root (Photo-Pakistan cricket twitter video)
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 657 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक के शतक से अच्छी शुरूआत की है. खेल के तीसरे दिन का लंच होने तक पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 298 रन बनाए हैं. मैच के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट बॉल की चमक बरकरार रखने के लिए कुछ ऐसा करते दिखे, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी.
दरअसल जो रूट ने बॉल की चमक को बनाए रखने के लिए स्पिनर जैक लीच की हेड का सहारा लिया. जो रूट ने गेंद को कुछ सेकंड तक जैक लीच के हेड पर घुमाया. रूट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि जो रूट अनोखे तरीके से जैक लीच की मदद से बॉल की चमक बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो:
“Absolutely ingenious!”
Root finds a unique way of shining the ball with the help of Leach 🤝😅#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/mYkmfI0lhK
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 3, 2022
यह भी पढ़ें:
AUS VS WI: लाबुशेन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज बने
बता दें कि 22 साल बाद इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान के दौरे पर आई है. सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी की. खेल के पहले दिन इंग्लैंड ने 75 ओवर में चार विकेट पर 504 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था. इंग्लैंड के लिए उसके चार बल्लेबाजों जैक क्रॉली, ओली पोप, बेन डकेट और हैरी ब्रुक ने शतक लगाए थे.