Ashes 2023: जो रूट ने फील्डिंग में दिखाया कमाल, एक हाथ से लपका बेहतरीन कैच, देखें वीडियो

जो रूट ने शॉर्ट लेग पर ट्रेविस हेड का शानदार कैच लपका. सोशल मीडिया पर उनका यह कैच वायरल हो रहा है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 01, 2023, 05:49 PM IST

Published On Jul 01, 2023, 05:49 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2023, 05:49 PM IST

Joe Root

Joe Root (Photo-England cricket twitter page)

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने है. खेल के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. चौथे दिन के लंच से पहले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट ने फील्डिंग में अपना कमाल दिखाया. जो रूट ने एक हाथ से शानदार कैच लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड की पारी का अंत किया.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 68वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड गेंदबाजी करने आए थे. ब्रॉड ने ओवर की तीसरी गेंद शॉट फेंकी जो बल्लेबाज ट्रेविस हेड के सीने पर आई थी, ट्रेविस हेड ने इस गेंद से बचने की कोशिश की, मगर गेंद बल्ले का किनारा लेकर तेजी से शॉर्ट लेग पर गई. शॉर्ट लेग पर तैनात जो रूट ने यहां कमाल दिखाया, रूट ने बाईं तरफ छलांग लगाई और एक हाथ से इस कैच को लपक लिया. पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले ट्रेविस हेड दूसरी पारी में सिर्फ सात रन ही बना सके.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें वीडियो:

 

इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में स्टीव स्मिथ के शतक, ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर के अर्धशतक से 416 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम बेन डकेट के 98 रन और हैरी ब्रूक के 50 रन की पारी के बावजूद पहली पारी में 325 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 91 रन की बढ़त मिली. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के अर्धशतकीय (77 रन) पारी से पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 300 रन के पार पहुंच चुकी है. एलेक्स कैरी और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं.

Editor's Pick