• Home
  • News
  • Watch Video Josh Tongue bowled David warner on One of the best ball of Ashes 2023

VIDEO: जोश टोंग की 'कमाल' की गेंद, आउट होने के बाद हैरान रह गए डेविड वॉर्नर

इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने अपने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को अपना शिकार बनाया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 28, 2023, 09:27 PM IST

Published On Jun 28, 2023, 09:27 PM IST

Last UpdatedJun 28, 2023, 09:27 PM IST

David warner wicket

David warner wicket (Photo credit-England cricket twitter video)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने हैं. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में चोटिल मोईन अली की जगह जोश टोंग को शामिल किया है. इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने अपने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को अपना शिकार बनाया.

पारी के 30वें ओवर में जोश टोंग ने डेविड वॉर्नर को जिस गेंद से अपना शिकार बनाया, उस गेंद को एशेज 2023 की बेस्ट बॉल कही जा रही है. डेविड वॉर्नर जोश टोंग की इस गेंद को डिफेंड करना चाहते थे, मगर वह कंट्रोल में नहीं दिखे और गेंद उनके लेग स्टंप को लेकर चली गई. आउट होने के बाद वॉर्नर हैरान रह गए. हालांकि इससे पहले भी जोश टोंग ने वॉर्नर को कई बार इस तरह से मैच में परेशान किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

डेविड वॉर्नर ने 66 रन की पारी खेली. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 35वां अर्धशतक लगाया. वॉर्नर ने इस मैच में फॉर्म में वापसी भी की है.

इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टी ब्रेक तक दो विकेट पर 190 रन बनाए थे, मगर टी ब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन (47 रन) के रुप में तीसरा विकेट गंवा दिया. लाबुशेन का विकेट ओली रॉबिन्सन के नाम रहा.

Editor's Pick