• Home
  • News
  • watch video Kuldeep yadav magic ball bowled Aiden Markram in ind vs sa 1st odi

कुलदीप यादव की मैजिक बॉल से ढेर हो गए मार्क्रम, तीसरी बार बनाया शिकार, वीडियो

एडम मार्क्रम कुलदीप यादव की पहली गेंद से ही असहज नजर आ रहे थे. पहली चार गेंदों को उन्होंने डिफेंड किया, मगर पांचवीं बॉल पर वह अपना विकेट नहीं बचा सके.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 06, 2022, 08:07 PM IST

Published On Oct 06, 2022, 08:07 PM IST

Last UpdatedOct 06, 2022, 08:07 PM IST

Kuldeep yadav (Photo- BCCI Twitter video)

लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के अर्धशतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य रखा. इस मैच में ऑलराउंडर एडम मार्क्रम पर नजरें थी, मगर एडम मार्क्रम खाता भी नहीं खोल सके. कुलदीप यादव की मैजिक बॉल ने एडम मार्क्रम को बोल्ड कर दिया.

कुलदीप ने तीसरी बार मार्क्रम को बनाया शिकार:

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह पहला मौका नहीं है, जब एडम मार्क्रम को कुलदीप यादव ने चलता किया है. कुलदीप यादव चार मैच में तीन बार मार्क्रम को अपना शिकार बना चुके हैं. अफ्रीका के बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर में 7 ऐसे मैच खेले हैं जिसमें कुलदीप यादव भी खेल रहे थे. इन 7 मैच में से सिर्फ 4 मैच में उन्होंने कुलदीप का सामना किया और इन 4 में से 3 मैच में भारतीय स्पिनर ने उन्हें अपना शिकार बनाया है.

बता दें कि बावुमा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे एडम मार्क्रम कुलदीप यादव की पहली गेंद से ही असहज नजर आ रहे थे. पहली चार गेंदों को उन्होंने डिफेंड किया, मगर पांचवीं बॉल जो गुड लेंथ से थोड़ी छोटी थी, गिरने के बाद शार्प टर्न लिया और मारक्रम की गिल्लियां हवा में बिखर गई. मार्क्रम ने पांच गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

Editor's Pick